{"vars":{"id": "109282:4689"}}

OMG! Ranveer Singh ने किया Kapil Dev को Kiss, मिनटों में वायरल हुई तस्वीर

 

नई दिल्लीः रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर फिल्म '83' 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें, हाल ही में सेलेब्स और मीडिया के लिए इस फिल्म की स्क्रिनिंग रखी गई। इस मौके 1983 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) भी नजर आए थे। इसी कड़ी में, रणवीर और कपिल देव की एक लिप लॉक (Liplock Kiss) तस्वीर सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही है। जिसके कारण रणवीर सिंह और कपिल देव को ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ रहा है।

आपको बता दें, बॉलीवुड के राम रणवीर सिंह और इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव की एक कंट्रोवर्शल तस्वीर सामने आई है। बताते चलें, रणवीर और कपिल देव की ये लिप लोक तस्वीर मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर योगेन शाह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है। इस दौरान रणवीर को व्हाइट कलर के आउटफिट नजर आ रहे हैं। वहीं बात करें कपिल देव की तो वो ब्लू कुर्ते-पजामा में देखें जा रहे हैं।

आपको बता दें, फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान कपिल देव ने एक्टर रणवीर सिंह के साथ खूब मस्ती की। भले ही दोनों की मस्ती के दौरान एक ऑक्वर्ड मोमेंट कैमेरे में कैद हो गया। जिसकी तस्वीर अब सोशल मीडिया पर हंगामा मचा रही है।

Image: Ranveer Singh/Instagram

इसी के साथ आपको बता दें, फिल्म 83 को कबीर खान ने डायरेक्ट किया गया है। बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह, फिल्म में कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। जिसकी झलक हमे टीजर में मिलती है। साथ ही दीपिका पादुकोण, कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया के किरदार में नजर आने वाली हैं। बता दें, ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर पांच भाषाओं में रिलीज होगी। जिसमें हिंदी, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, और तमिल भाषाएं शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: ‘Kabhi Khushi Kabhie Gham’ की Poo बनी Alia Bhatt को Ranveer Singh ने किया रिजेक्ट, देखें मजेदार वायरल वीडियो

जरूर देखें:

https://www.youtube.com/watch?v=6FmbKp5dr0E
https://www.youtube.com/watch?v=NaHzpn9M2CM&t=15s