{"vars":{"id": "109282:4689"}}

IMD Mausam: इन राज्यों में आज भी बरसेंगे बादल, जानें अपने शहर का कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

 

Imd Mausam: भारत के पूर्वोत्तर राज्यों और बांग्लादेश में ठीक-ठाक तबाही मचाने के बाद सितरंग तूफान अब पूरी तरह से कमजोर पड़ चुका है। फिलहाल, ये तूफान कमजोर होकर असम और आसपास के क्षेत्रों में है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है।

मौसम विभाग के मुताबिक 29 और 30 अक्टूबर को तामिलनाडु, कराईकल बिजली गरजने के साथ-साथ भारी बारिश देखने को मिल सकती ह. वहीं, मध्य आंध्र प्रदेश, यनम, रॉयलसीमा, केरल में 30 अक्टूबर को ठीक-ठाक बारिश हो सकती है.

https://twitter.com/Indiametdept/status/1583380065249013761?s=20&t=svVwCnyati0WNkyr85VxKQ

इन राज्यों में आज भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, 21 अक्टूबर को महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, केरल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। कुछ राज्यों में भारी से अतिभारी बारिश हो सकती है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1583378514191224834?s=20&t=svVwCnyati0WNkyr85VxKQ

ओडिशा में चक्रवात का अलर्ट

ओडिशा सरकार ने 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। साथ ही राज्य ने अपने तटीय जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। वहीं, अरब सागर में भी कर्नाटक और कोंकण तट के पास निचले क्षोभमंडल में एक नया चक्रवाती दबाव केंद्र बनता दिख रहा है। इसके साथ पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति बन रही है। इसके कारण देश के कई राज्यों में अगले सप्ताह में बारिश की संभावना है।

झारखंड में फिर से बारिश

पूर्वानुमान है कि 25 से 27 तक झारखंड में फिर से बारिश हो सकती है. इसके चलते आगे भी कुहासे से निजात नहीं मिलेगी।

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जाएगा। गाजियाबाद और लखनऊ दोनों ही शहरों में आसमान साफ रहेगा।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1582651332858884099?s=20&t=iDjspg7y1P0NkvsqWS6rUw