{"vars":{"id": "109282:4689"}}

Weather Update: चक्रवात को लेकर IMD का अलर्ट, इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

 

Weather Update: देश में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकती है। भारत के अधिकांश हिस्से में मानसून की वापसी हो चुकी है और ठंड की आहट है। पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी शुरू हो गई है। इसका प्रभाव मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। सुबह-शाम ठंड का एहसास होने लगा है।

हालांकि, मौसम विभाग ने पुर्वानुमान जताया है कि दिवाली तक देश के कई राज्यों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने आज यानी 21 अक्टूबर 2022 को दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल में भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी जारी किया है। आईएमडी ने 8 राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1583380065249013761?s=20&t=svVwCnyati0WNkyr85VxKQ

इन राज्यों में आज भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, 21 अक्टूबर को महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, केरल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। कुछ राज्यों में भारी से अतिभारी बारिश हो सकती है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1583378514191224834?s=20&t=svVwCnyati0WNkyr85VxKQ

ओडिशा में चक्रवात का अलर्ट

ओडिशा सरकार ने 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। साथ ही राज्य ने अपने तटीय जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। वहीं, अरब सागर में भी कर्नाटक और कोंकण तट के पास निचले क्षोभमंडल में एक नया चक्रवाती दबाव केंद्र बनता दिख रहा है। इसके साथ पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति बन रही है। इसके कारण देश के कई राज्यों में अगले सप्ताह में बारिश की संभावना है।

झारखंड में फिर से बारिश

पूर्वानुमान है कि 25 से 27 तक झारखंड में फिर से बारिश हो सकती है. इसके चलते आगे भी कुहासे से निजात नहीं मिलेगी।


उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जाएगा। गाजियाबाद और लखनऊ दोनों ही शहरों में आसमान साफ रहेगा।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1582651332858884099?s=20&t=iDjspg7y1P0NkvsqWS6rUw