{"vars":{"id": "109282:4689"}}

Summer holiday पर बना रहे हैं घूमने का प्लान तो कम दाम पर विदेशों वाली फिलिंग देंगे ये 4 हिल स्टेशन

 

भयंकर गर्मियों का सीजन शुरु हो चुका है। शरीर को चिलचिला देने वाली गर्मियों में बाहर निकलने का मन ही नहीं करता है। ऐसे में Summer holiday के लिए आपको हम बताने जा रहे हैं भारत के महत्वपूर्ण हिल स्टेशन के बारे में जो कम खर्चे में आपको विदेश का मजा देंगे।

source: pixabay

मनाली घूम कर आएं

हिमाचल प्रदेश में मौजूद मनाली को आप Summer holiday डेस्टिनेशन बना सकते हैं। यह देश के फेमस टूरिस्ट स्पॉट में से एक है। गर्मियों में मनाली के पहाड़ों में जमी बर्फ छंट जाती है और हर तरफ हरियाली ही हरियाली दिखती है। इसे पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है।

डलहौजी हिल स्टेशन भी है प्रसिद्ध

भारत में अंग्रेजी शासन के दौरान ब्रिटिश राज के गवर्नर जनरल लॉर्ड डलहौजी के नाम पर पड़ा यह हिल स्टेशन हिमाचल में हैं। यह हिमाचल के खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है। कहा जाता है कि ब्रिटिश शासन के दौरान दिल्ली में गर्मी बढ़ते ही डलहौजी हिमाचल के इसी हिल स्टेशन पर रहना पसंद करता था। यह हिमाचल राज्य के चंबा में स्थित एक शहर है। प्राकृतिक सौंदर्य के कारण इसे भारत का 'मिनी स्वीटजरलैंड' कहा जाता है।

source: pexels

दार्जिलिंग के चाय बागानों को देख आएं

यह नगर शिवालिक पर्वतमाला में लघु हिमालय में स्थित है दार्जलिंग शब्द की उत्पत्ति दो तिब्बती शब्दों दोर्जे और लिंग से हुई है जिसका अर्थ हिंदी में बज्र का स्थान होता है। दार्जिलिंग चाय के लिए ज्यादा प्रसिद्ध है। दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे एक यूनेस्को विश्व धरोहर में शामिल है क्योंकि यह शहर पहाड़ की चोटी पर स्थित है इसलिए Summer holiday में यहां काफी टूरिस्ट घूमने आते हैं।

source: pixabay

ऐतिहासिक गुफाओं के बारे में बताता है पंचमढ़ी

पंचमढ़ी मध्यप्रदेश का एक मात्र हिल स्टेशन है जोकि काफी फेमस है इसे Summer holiday में घूमना सबसे अच्छा है। सतपुड़ा के घने जंगलों के बीच में स्थित पंचमढ़ी हरे-भरे पहाड़ों और जंगलों के लिए जाना जाता है। यहां पर कई ऐतिहासिक गुफाएं और चट्टानों पर की गई रोचक कलाकारी देखने को मिलती है जिससे टूरिस्ट इस जगह पर आना पसंद करते हैं।

यह भी पढ़ें- जवां दिखने के लिए खून से करवाइएं Vampire Facial, एक ही बार में खत्म हो जाती हैं चेहरे की झुर्रियां