{"vars":{"id": "109282:4689"}}

IPL: धोनी और छक्का का बहुत गहरा रिश्ता है, गूगल मैप पर तो 'DHONI SIX' के नाम पर एक जगह भी है

 

आईपीएल के दूसरे चरण के 44वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी।

इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni Six) ने सिद्धार्थ कौल की गेंद पर छक्का मारकर चेन्नई को जीत दिलाई। बस फिर इस छक्के से धोनी ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया और सोशल मीडिया पर पर उन्हें लेकर मीम्स की बाढ़ आ गई।

कॉमेंटेटर हर्षा भोगले ने लिखा, ' कहानी अभी खत्म नहीं हुई है…।' एक यूजर ने लिखा, ' फिनिशर अभी जिंदा है।'

आईपीएल में प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीम की बात करें तो सीएसके की 11 मैच में यह नौवीं जीत के साथ 18 अंकों के साथ प्लऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया। इस तरह CSK 12 में से 11 सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रही है।

इससे पहले 2020 के आईपीएल मैच में धोनी ने 102 मीटर लंबा छक्का लगाया था। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस पारी के लिए धोनी सेट होने के लिए ज्यादा गेंद भी नहीं ली।

https://twitter.com/IPL/status/1443649000981164032?s=19

2020 के आईपीएल की बात करें तो महेंद्र सिंह धोनी की परफॉर्मेंस कुछ बेहतर नहीं रही लेकिन उन्होंने अपने छक्के मारने के स्टाइल से अपना नाम बनाए रखा। जिनके लिए वह जाने जाते हैं।

2020 के आईपीएल के दौरान राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने एक लंबा सिक्स मारा था। जिस जगह पर गेंद गिरी थीं। वह जगह गूगल पर 'DHONI SIX' के नाम से जाना जाता है।

ये भी पढ़ें: शाहरुख की जीत के बावजूद कैसे प्लेऑफ में पहुंच सकती है अंबानी की टीम?