MG Air EV: 2023 की शुरुआत में सबकी छुट्टी करने आ रही है MG Motor की शानदार Electric Car, जानें खूबियां
MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) 2023 की शुरुआत में अपना दूसरा इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह एक कॉम्पैक्ट सिटी कार होगी। इस कार को चंद दिनों पहले इंडोनेशिया में हुए G20 शिखर सम्मेलन में देखा गया था, जहां आधिकारिक परिवहन वाहन के रूप में Wuling Air EV (वूलिंग एयर ईवी) का यूज किया गया था। भारत में 5 जनवरी को लॉन्च होने वाली अपकमिंग एमजी इलेक्ट्रिक कार, Wuling Air EV का रीबैज वर्जन होगी। MG Air EV के भारत में लॉन्चिंग से पहले, हम आपको इस इलेक्ट्रिक गाड़ी के बारे में पांच मुख्य बातें बता रहे हैं।
साइज
इस कंपनी की आने वाली इलेक्ट्रिक कार के साइज की बात करें तो इसके वूलिंग एयर ईवी उतनी ही बड़ी होने की है। इसकी लंबाई लगभग 2,974 mm, चौड़ाई 1,505 mm और ऊंचाई 1,631 mm और व्हीलबेस 2,010 mm होने की संभावना है। यह Tiago EV से छोटी होगा और PMV Electric की न्यू लॉन्च की गई Eas-E माइक्रो ईवी से काफी मिलती-जुलती होगी।
प्लेटफॉर्म
यह कंपनी की आगामी इलेक्ट्रिक वाहन Wuling Air EV पर आधारित होगा जो इस समय इंडोनेशिया में बेचा जा रहा है। यह ग्लोबल स्मॉल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (GSEV) प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इस प्लेटफॉर्म को कई बॉडी स्टाइल के हिसाब से एडाप्ट किया जा सकता है। भारत में इस कॉम्पैक्ट EV का कोडनेम E230 रखा गया है और उम्मीद की जा रही है कि इसे Air EV नहीं कहा जाएगा। इसके बजाय MG वाहन के लिए एक नए नाम का इस्तेमाल करेगी।
बैटरी पावर
Wuling Air EV दो बैटरी पैक के साथ अवेलेबल है, जिसमें एक 17.3 kWh यूनिट और एक बड़ी 26.7 kWh यूनिट शामिल है। वूलिंग का दावा है कि छोटी बैटरी 200 किमी तक की रेंज देती है जबकि बड़ी बैटरी 300 किमी तक की रेंज प्रदान करती है। दोनों बैटरी पैक में रियर एक्सल पर एक इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है जो 41 PS का पावर जेनरेट करता है।
मुकबला
MG ZS EV को अपेक्षाकृत प्रीमियम सेगमेंट में लॉन्च करने के बाद, आगामी MG Air EV के ज्यादा किफायती श्रेणी में लाने की संभावना है, जहां Tata Tiago EV और Tata Tigor EV जैसे मॉडल भारत में बेचे जाते हैं।
क्या होगी कीमत
एमजी मोटर इंडिया ने एलान किया है कि वे अगले साल जनवरी में वूलिंग एयर ईवी-आधारित इलेक्ट्रिक गाड़ी लॉन्च करेगी। इसे 2023 में दिल्ली में होने वाले ऑटो एक्सपो के दौरान प्रदर्शित किए जाने की उम्मीद है। एमजी के एयर ईवी के वर्जन की कीमत लगभग 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होने की उम्मीद है।
Don't Miss : यहाँ है क्रिकेट का अड्डा, पाएं खेल सम्बन्धी लेटेस्ट अपडेट
Daily update : सोने चाँदी का ताज़ा भाव और सर्राफा बाज़ार का हर अपडेट