Toyota Urban Cruiser से Maruti S- Cross तक, इन 5 गाड़ियों ने 2022 में भारतीय मार्केट को करा Bye-Bye!

 
Toyota Urban Cruiser से Maruti S- Cross तक, इन 5 गाड़ियों ने 2022 में भारतीय मार्केट को करा Bye-Bye!

साल 2022 नई कारों के लॉन्च का रहा। लेकिन इस साल कई कारों को बंद भी किया गया। इनमें से कई गाड़ियों को इसलिए बंद किया गया क्योंकि वह मार्केट में डिजाइन और तकनीक के मामले में काफी पुरानी हो गई थी। वहीं, कई गाड़ियों को बंद करने का कारण उनकी लगातार घटती हुई बिक्री भी थी। क्योंकि साल 2022 अब समाप्त होने को है, तो यहाँ हम आपको बताने वाले हैं इस साल भारतीय बाजार में बंद होने वाली कुछ कारों के बारे में। तो चलिए जानते हैं…

डैटसन गो, गो प्लस और रेडीगो

डैटसन अपनी सभी गाड़ियों को बंद कर इस साल अप्रैल में भारतीय बाजार से बहार हो गई। कंपनी देश में Go, Go Plus और RediGO को बिक्री कर रही थी। कई सालों से नई कार लॉन्च नहीं करने के चलते निसान की लोकप्रियता में भारी गिरावट आई जिसके चलते कंपनी ने आखिरकार अप्रैल 2022 में अपनी कार लाइनअप को बंद कर दिया। निसान की खराब सेल्स रिकॉर्ड का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कंपनी ने जनवरी से दिसंबर 2021 के बीच केवल 4,296 यूनिट कारों की बिक्री कर पाई थी.

WhatsApp Group Join Now

मारुति सुजुकी एसक्रॉस

मारुति सुजुकी एस क्रॉस (Maruti Suzuki S-Cross) को 2015 में लॉन्च किया गया था। यह ब्रांड की नेक्सा प्रीमियम डीलरशिप से बेची जा रही थी। कंपनी ने बीएस-6 उत्सर्जन नियमों के लागू होने के बाद इसके डीजल इंजन को बंद कर दिया था, जिसके बाद इसे केवल 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन में ही बेचा जा रहा था। कंपनी ने नई ग्रैंड विटारा (Maruti Suzuki Grand Vitara) के लिए जगह बनाने के लिए S-Cross को बंद किया था.

महिंद्रा अल्टुरस जी4

महिंद्रा अल्टुरस जी4 (Mahindra Alturas G4) घरेलू एसयूवी निर्माता महिंद्रा की फ्लैगशिप एसयूवी थी जिसे फोर्ड एंडेवर और टोयोटा फाॅर्च्यूनर के टक्कर में उतारा गया था। यह एसयूवी 4X2 और 4X4 ड्राइव ऑप्शन में उपलब्ध थी। महिंद्रा ने कोरियाई निर्माता सैंगयोंग (SsangYong) में अपनी हिस्सेदारी समाप्त करने के बाद अल्टुरस जी4 का उत्पादन बंद कर दिया.

हुंडई सैंट्रो

पुरानी सैंट्रो की लोकप्रियता को देखते हुए कंपनी ने इसे 2018 में नए डिजाइन में दोबारा लॉन्च किया था। शुरू में अच्छी बिक्री हासिल करने के बावजूद, सैंट्रो अपने उच्च मूल्य के कारण एंट्री-लेवल हैचबैक सेगमेंट में अपने प्रतिद्वंद्वियों से मुकाबला नहीं कर सकी। इसके अलावा, सरकार द्वारा निर्धारित किये गए नए सुरक्षा मानकों के अनुसार सैंट्रो को अपडेट करना महंगा साबित हो रहा था.

टोयोटा अर्बन क्रूजर

इस सूची में सबसे कम समय तक बाजार में रहने वाली कार टोयोटा अर्बन क्रूजर है जो कि सिर्फ 2 साल तक बाजार में रही। अर्बन क्रूजर मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा का एक रीबैज संस्करण था। इसने प्रति माह लगभग 2,200 यूनिट्स की औसत बिक्री मिल रही थी। टोयोटा ने Urban Cruiser Hyryder के लॉन्च के बाद अर्बन क्रूजर को बंद कर दिया.

इसे भी पढ़े: Upcoming Maruti Cars: अगले साल मारुति की ये दमदार गाड़ियां करेंगी एंट्री! जानें पूरी डिटेल्स

Don't Miss : यहाँ है क्रिकेट का अड्डा, पाएं खेल सम्बन्धी लेटेस्ट अपडेट

Daily update : सोने चाँदी का ताज़ा भाव और सर्राफा बाज़ार का हर अपडेट

Tags

Share this story