Upcoming Electric Cars: जनवरी 2023 में पेश होंगी यह बेहतरीन इलेक्ट्रिक गाड़ियां, जानें इनकी दमदार रेंज और कीमत

 
Upcoming Electric Cars: जनवरी 2023 में पेश होंगी यह बेहतरीन इलेक्ट्रिक गाड़ियां, जानें इनकी दमदार रेंज और कीमत

इलेक्ट्रिक गाड़ियां धीरे-धीरे देश में काफी लोकप्रिय हो रही हैं। मास-मार्केट प्लेयर्स से लेकर लग्जरी कार निर्माता तक, बहुत सारे ब्रांड ईवी ब्रांडवैगन में शामिल हो रहे हैं। दरअसल, इस महीने कई इलेक्ट्रिक गाड़ियां पेश होंगी। यहां हम आपको जनवरी 2023 में देश में आने वाली सभी इलेक्ट्रिक गाड़ियों के बारे में बता रहे हैं। इस लिस्ट में Mahindra XUV400, Hyundai Ioniq 5 जैसी कई कारें शामिल हैं.

Mahindra XUV400

Mahindra (महिंद्रा) जनवरी में XUV400 की आधिकारिक कीमतों का एलान करेगी। इसकी बुकिंग और डिलीवरी भी इसी महीने से शुरू हो जाएगी। Mahindra XUV400 (महिंद्रा एक्सयूवी400) में 39.4 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार फुल चार्ज करने पर 456 किमी की ड्राइविंग रेंज देगी। भारतीय मार्केट में इसका मुकबला Tata Nexon EV (टाटा नेक्सन ईवी) जैसी कारों से होगी और इसकी कीमत 20 लाख रुपए, एक्स-शोरूम से कम होगी। ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि Mahindra XUV400 इलेक्ट्रिक एसयूवी की अनुमानित शुरुआती कीमत 15 लाख रुपए हो सकती है.

WhatsApp Group Join Now

Citroen eC3 EV

Citroen India (सिट्रोएन इंडिया) जनवरी 2023 में C3 हैचबैक का ऑल-इलेक्ट्रिक वर्जन पेश करेगी। आगामी Citroen eC3 EV (सिट्रोएन eC3 ईवी) में 30.2 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है और यह एक बार फुल चार्ज करने पर लगभग 300-350 किमी की ड्राइविंग रेंज देने का वादा करती है। eC3 की एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख रुपए के आसपास होने की संभावना है.

Hyundai Ioniq 5

इंडिया-स्पेक Hyundai Ioniq 5 (ह्यूंदै आयोनिक 5) को इसके आधिकारिक लॉन्च से पहले पेश कर किया गया है और इसके लिए बुकिंग अब शुरू हो गई है। इसकी कीमतों की घोषणा ऑटो एक्सपो 2023 में की जाएगी। Ioniq 5 में 72.8 kWh का बैटरी पैक मिलता है और दावा किया जाता है कि यह एक बार फुल चार्ज करने पर 631 किमी की रेंज देगी। Hyundai Ioniq 5 इलेक्ट्रिक एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत 50 लाख रुपए से कम होगी.

BMW i7

BMW India (बीएमडब्ल्यू इंडिया) इस महीने भारतीय बाजार में अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक सेडान i7 लॉन्च करेगी। ऑल-न्यू BMW i7 (बीएमडब्ल्यू i7) को भारत में टॉप-स्पेक xDrive 60 वैरिएंट में पेश किए जाने की संभावना है जिसमें 570 bhp के संयुक्त आउटपुट के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर्स मिलते हैं। इसमें 101.7 kWh का बैटरी पैक मिलेगा जो एक बार फुल चार्ज करने पर 624 किमी तक की रेंज देने का वादा करता है। BMW i7 की अनुमानित शुरुआती कीमत 1.80 करोड़ रुपए है.

इसे भी पढ़े: इन दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर्स और बाइक्स नें मचाया धमाल, एक महीने में 39.89% की वृद्धि, जानें डिटेल्स

Don't Miss : यहाँ है क्रिकेट का अड्डा, पाएं खेल सम्बन्धी लेटेस्ट अपडेट

Daily update : सोने चाँदी का ताज़ा भाव और सर्राफा बाज़ार का हर अपडेट

Tags

Share this story