Aadhaar Link: वोटर आईडी से आधार लिंक करवाना हुआ अनिवार्य, जानें कैसे होगा आधार लिंक

 
Aadhaar Link: वोटर आईडी से आधार लिंक करवाना हुआ अनिवार्य, जानें कैसे होगा आधार लिंक

Aadhaar Link: आधार कार्ड भारत के हर नागरिक का सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट है। इसकी जरूरत हर सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जरूरी कामों के लिए पड़ती है। पिछले साल आधार कार्ड से बैंक अकाउंट और पैन कार्ड को लिंक करने के सरकारी नियम आए थे। अब पिछले कुछ महीनों से खबर है कि आधार कार्ड से अब वोटर आईडी को भी लिंक करना अनिवार्य हो गया है। Aadhaar Link किए जाने का कारण बस यही है कि आने वाले समय में वोटर आईडी हो या कोई दूसरे दस्तावेज लेकिन आधार कार्ड एकमात्र जरूरी दस्तावेज बन जाएगा। सरकार इसपर विचार कर रही है फिलहाल आपको बताते हैं कि वोटर आईडी से आधार कार्ड लिंक कराना क्यों जरूरी हो गया है?

आधार कार्ड से क्यों करें वोटर आईडी लिंक?

वोटर आईडी से Aadhaar Link कराने की वजह सरकार ने नहीं बताई है। चुनाव कानून संशोधन अधिनियम 2021 को आधार कार्ड के नंबर को मतदाता सूची डाटा से जोड़ने के लिए अधिनियम हैं। कानून और न्याय मंत्री किरण रिजिजू ने राज्यसभा में इस बात को उठाया है। भारत के चुनाव आयोग ने इसे सूचित भी किया है। इस सूचना के मुताबिक, आयोग आधार डेटाबेस तक पहुंचे बिना भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण को निर्धारित करने के लिए मतदाता लिस्ट में आधार संख्या को भी लिंक करेगा।

WhatsApp Group Join Now
Aadhaar Link: वोटर आईडी से आधार लिंक करवाना हुआ अनिवार्य, जानें कैसे होगा आधार लिंक

इससे फर्जी वोटिंग को रोकने में चुनाव आयोग को मदद मिलेगी। चुनाव आयोग ने वोटर आईडी को आधार से लिंक करने की पहल शुरू कर दी है। इसको लेकर सरकार ने देशभर में अभियान भी चलाया है जिसमें काफी लोगों की वोटर आईडी आधार से लिंक हो गई है।

कैसे करें आधार को वोटर आईडी से लिंक?

  1. सबसे पहले आपको राष्ट्रीय वोटर्स सर्विस पोर्टल (NVSP) की आधिकारिक वेबसाइट nvsp.in पर जाना होगा।
  2. यहां आपक लॉगइन करना होगा जिसके बाद होम पेज पर आपको 'मतदाता सूची में खोजें' विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  3. इसके बाद वोटर आईडी खोजने के लिए आपको अपनी पर्सनल डिटेल्स भरनी होगी। इसमें आपको अपनी वोटर आईडी की डिटेल्स देनी होगी।
  4. अब आपको EPIC नंबर और राज्य की जानकारी फिल करनी है, जिसके बाद बाईं ओर एक और विकल्प दिखाई देगा। उसपर क्लिक करें तो नई विंडो खुलेगी।
  5. नई विंडो खुलने के बाद आधार कार्ड के नंबर सहित सभी जानकारी फिल करनी होगी। इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा।
  6. ओटीपी दर्ज करते ही उसे सबमिट करें और इसके साथ ही आपका आधार कार्ड और वोटर आईडी लिंक्ड हो जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Canara Bank EMI New Rules: कार और घर के लोन पर बढ़ी ब्याज दर, आम आदमी की जेब पर हुआ असर

Tags

Share this story