Petrol Diesel Price Update: कहीं मंहगा तो कहीं सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें फ्यूल के ताजा रेट्स
Petrol Diesel Price Update: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कच्चे तेल की कीमतों का कई बार असर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में देखने को मिलता है। ये 85 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। देश में पिछले कई महीनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गई है। नई कीमतों के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर है। नोएडा में 96.77 लीटर पेट्रोल मिल रहा है।
इन शहरों में बदल गए रेट
- सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, आज गुजरात में पेट्रोल 63 पैसे गिरकर 96.49 रुपये तो डीजल 64 पैसे की गिरावट के साथ 92.23 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।
- वहीं महाराष्ट्र में पेट्रोल और डीजल में 30 पैसे की गिरावट देखी गई। महाराष्ट्र में पेट्रोल 106.21 और डीजल 92.73 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।
- हिमाचल प्रदेश , पेजाब, जम्मू-कश्मीर और उत्तरप्रदेश में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में गिरावट देखी गई है।
- गुरुग्राम में पेट्रोल के दाम 97.10 रुपये प्रति लीटर और डीजल 19 पैसे बढ़कर 89.96 रुपये प्रति लीटर हो चुका है
- नोएडा में पेट्रोल 96.77 रुपये प्रति लीटर है, जिसमें 23 पैसे की कमी हुई है।वहीं डीजल के दाम 20 पैसे सस्ते होकर 89.94 रुपये प्रति लीटर है।
- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 10 पैसे महंगा हुआ है और 96.57 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।
- बिहार के पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।
ये हैं Petrol Diesel Price Update:
S.No. | City | Petrol price per Litre (In Rs.) | Diesel Price per Litre (In Rs.) |
1. | Delhi | 96.72 | 89.62 |
2. | Mumbai | 106.31 | 94.27 |
3. | Chennai | 102.63 | 94.24 |
4. | Kolkata | 106.03 | 92.76 |
5. | Lucknow | 96.47 | 89.76 |
6. | Hyderabad | 109.99 | 97.82 |
7. | Bengaluru | 101.94 | 87.89 |
8. | Jaipur | 108.08 | 93.36 |
9. | Ahmedabad | 96.57 | 92.32 |
10. | Patna | 107.38 | 94.04 |
घर बैठे चेक करें पेट्रोल और डीजल के रेट
अगर आप घर बैठे पेट्रोल औऱ डीजल के रेट जानना चाहते हैं तो उसके लिए आपको गुड्स रिटर्न वेबसाइट और मोबाइल नंबर पर एक SMS के करना होगा जिसमें आपको अपने शहरे के रेट पता चल जाएंगे। इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज सैंड करना होगा।
ये भी पढ़ें: Gold Price Update- सोना पिछले 6 महीने के निचले स्तर पर,चांदी भी टूटी,यहां चेक करें ताजा भाव