Petrol Diesel Price Update: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में फिर गिरावट आई है और ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 80 डॉलर प्रति बैरल के आसपास चला गया है. वहीं डब्ल्यूटीआई का रेट भी गिरावट के साथ 73.50 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. इसका असर सोमवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर दिख रहा है. आज सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट में भी बदलाव देखा जा रहा है हालांकि, दिल्ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में आज भी तेल के दाम नहीं बदले हैं.
इन राज्यों में बदले दाम (Petrol Diesel Price Update)
कच्चे तेल की कीमतो में बढ़ोतरी के बाद तेल कंपनियों ने भी कीमतों को संशोधित किया है. जारी किए ताजा रेट्स के अनुसार यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) में आज सुबह पेट्रोल के दाम 34 पैसे बढ़कर 96.92 रुपये लीटर हो गए, जबकि डीजल 33 पैसे महंगा होकर 90.08 रुपये लीटर बिक रहा है.
यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 1 पैसे महंगा हुआ और 96.58 रुपये लीटर हो गया, जबकि डीजल 1 पैसे चढ़कर 89.77 रुपये लीटर पहुंच गया है. पटना में पेट्रोल 53 पैसे सस्ता हुआ और 107.59 रुपये लीटर बिक रहा है, जबकि डीजल 50 पैसे गिरकर 94.36 रुपये लीटर पहुंच गया है.
यहां मिल रहा सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com के मुताबिक, पोर्ट ब्लेयर में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल बिक रहा है. जहां पेट्रोल की कीमत 84.10 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 79.74 रुपये प्रति लीटर है।
ये हैं Petrol Diesel Price Update
S.No. | City | Petrol price per Litre (In Rs.) | Diesel Price per Litre (In Rs.) |
1. | Delhi | 96.72 | 89.62 |
2. | Mumbai | 106.31 | 94.27 |
3. | Chennai | 102.73 | 94.33 |
4. | Kolkata | 106.03 | 92.76 |
5. | Lucknow | 96.58 | 89.77 |
6. | Hyderabad | 109.66 | 97.82 |
7. | Bengaluru | 101.94 | 87.89 |
8. | Jaipur | 108.48 | 93.72 |
9. | Ahmedabad | 96.56 | 92.30 |
10. | Patna | 107.59 | 94.36 |
सुबह 6 बजे अपडेट होते है पैट्रोल-डीजल के दाम
हर दिन रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के दाम अपडेट होते हैं. देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Price Today) की कीमतों में अगर बदलाव होता है तो उसे 6 बजे अपडेट करती हैं. बता दें कि पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल आम पब्लिक को इतना महंगा पड़ता है.
घर बैठे चेंक करें Petrol Diesel Price Update
अगर आप घर बैठे पेट्रोल औऱ डीजल के रेट जानना चाहते हैं तो उसके लिए आपको गुड्स रिटर्न वेबसाइट और मोबाइल नंबर पर एक SMS के करना होगा जिसमें आपको अपने शहरे के रेट पता चल जाएंगे. इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज सैंड करना होगा.
इसे भी पढ़ें: Mutual Fund Scheme: 10 हजार का मंथली निवेश करें और 3 साल में पाएं 11 लाख रुपये! जानें क्या है योजना