Petrol Diesel Price Update: यहां मिल रहा सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है आजा का ताजा रेट?
Petrol Diesel Price Update: ग्लोबल मार्केट में आजकल कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. बता दें कि आज WTI क्रूड जहां 77.39 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रूड 81 प्रति बैरल पर बिक रहा है.इस बीच आज सुबह सरकारी तेल कंपनियों (IOCL) की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में काफी बदलाव दिख रहा है. आज देश के कई शहरों में तेल के दाम बढ़े हैं तो कुछ में नरमी भी आई है.हालांकि, देश के महानगरों में तेल की कीमतों में कोई बदलाव नही देखा गया है.
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में पेट्रोल 28 पैसे गिरकर 96.64 रुपये लीटर हो गया, जबकि डीजल 26 पैसे टूटा और 89.82 रुपये लीटर बिक रहा है. हालांकि, गाजियाबाद में पेट्रोल 32 पैसे चढ़कर 96.58 रुपये लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल 30 पैसे बढ़त के साथ 89.75 रुपये लीटर बिक रहा है. यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 14 पैसे महंगा होकर 96.57 रुपये लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल 13 पैसे चढ़कर 89.76 रुपये लीटर हो गया है.
यहां मिल रहा सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com के मुताबिक, पोर्ट ब्लेयर में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल बिक रहा है. जहां पेट्रोल की कीमत 84.10 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 79.74 रुपये प्रति लीटर है.
ये हैं Aaj Ka Petrol Diesel Ka Bhav
S.No. | City | Petrol price per Litre (In Rs.) | Diesel Price per Litre (In Rs.) |
1. | Delhi | 96.72 | 89.62 |
2. | Mumbai | 105.96 | 94.27 |
3. | Chennai | 102.63 | 94.24 |
4. | Kolkata | 106.03 | 92.76 |
5. | Lucknow | 96.57 | 89.76 |
6. | Hyderabad | 109.99 | 97.82 |
7. | Bengaluru | 101.94 | 87.89 |
8. | Jaipur | 108.08 | 93.36 |
9. | Ahmedabad | 96.57 | 92.32 |
10. | Patna | 107.24 | 94.04 |
सुबह 6 बजे होते है Petrol Diesel Price Update
हर दिन रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के दाम अपडेट होते हैं. देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Price Today) की कीमतों में अगर बदलाव होता है तो उसे 6 बजे अपडेट करती हैं. बता दें कि पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल आम पब्लिक को इतना महंगा पड़ता है.
घर बैठे चेक करें पेट्रोल और डीजल के रेट
अगर आप घर बैठे पेट्रोल औऱ डीजल के रेट जानना चाहते हैं तो उसके लिए आपको iocl की वेसाइट और मोबाइल नंबर पर एक SMS के करना होगा जिसमें आपको अपने शहरे के रेट पता चल जाएंगे। इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज सैंड करना होगा।
ये भी पढ़ें: Gold Price Update- सोना पिछले 6 महीने के निचले स्तर पर,चांदी भी टूटी,यहां चेक करें ताजा भाव