Mustard Oil Price Update: शादियों की सीजन में राहत! नहीं बदले सरसों तेल के दाम, जानें यूपी में क्या है कीमत

 
Mustard Oil Price Update: शादियों की सीजन में राहत! नहीं बदले सरसों तेल के दाम, जानें यूपी में क्या है कीमत

Mustard Oil Price Update (2 june, 2023): यूपी में सरसों तेल की कीमतों में आज 7 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। Commodityonline वेबसाइट के मुताबिक़, उत्तर प्रदेश में आज सरसों के तेल का दाम 136  रूपए प्रति लीटर है जबकि कल दाम 143 रुपये था। वहीं जानकारों का मानना है कि नई सरसों के मंडी में आने का बाद तेल के दाम और कम होने की उम्मीद है।

जानकारी के लिए बता दें कि इस साल देश में सरसों की खेती का रकबा बढ़ा है। COOIT से मिले आंकड़े के मुताबिक पिछले साल देश भर में 86.04 लाख हैक्टेअर क्षेत्र में सरसों की खेती की गई थी। यह इस साल बढ़ कर 92.48 लाख हैक्टेअर तक पहुंच गया है। जिससे दाम में और कमी आने की उम्मीद है।

WhatsApp Group Join Now

इस बार हो सकता है सरसों का बंपर उत्पादन

सरसों को रबी की सबसे महत्वपूर्ण फसलों में माना जाता है. राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, एमपी और बिहार जैसे राज्यों में इसकी खेती बड़े पैमाने पर की जाती है. इसके बीजों में तेल की मात्रा तकरीबन 30 से 48 प्रतिशत तक पाई जाती है. वहीं देश के कई इलाकों में इस बार सरसों की बंपर पैदावार होने का अनुमान है. राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और उड़ीसा के कई इलाके में किसान बड़े पैमाने पर सरसों की खेती करते हैं. अगर सरसों की कुल पैदावार की बात करें तो पिछले साल देश में 110 लाख टन सरसों हुआ था जबकि इस साल सरसों की उपज 125 लाख टन रहने का अनुमान है.

Mustard Oil Price Update (Uttar Pradesh)

शहर भाव (प्रति लीटर)
गाज़ियाबाद 148 रूपए
लखनऊ 152 रूपए
आगरा 151 रूपए
मेरठ 147 रूपए
अलाहाबाद 156 रूपए
अलीगढ़ 145 रूपए
कानपुर 200 रूपए
गौतम बुध नगर 157 रूपए
हाथरस 154 रूपए
रायबरेली 156 रूपए

 सरसों के तेल के फायदे भी जानें

  • ब्लड सर्कुलेशन का फ्लो होता है तेज

सरसों के तेल से शरीर की मालिश करने से ब्लड का फ्लो तेज होता है  जिससे मांसपेशियों में तनाव में सुधार होता है। यह पसीने की ग्रंथियों को भी उत्तेजित करता है, जिससे शरीर से प्रदूषकों को बाहर निकालने में मदद मिलती है।

  • हेयर फॉल से मिलेगी मुक्ति

सरसों के तेल के इस्तेमाल से आप अपने रूखे, डल और झड़ते बालों से निजात पा सकते हैं। आयुर्वेदिक विशेषज्ञ के अनुसार सरसों का तेल प्रोटीन और ओमेगा-3 अनसैचुरेटेड फैट से भरपूर होता है, जो बालों के विकास और पोषण के लिए महत्वपूर्ण सप्लीमेंट है।

  • दातों की तकलीफ में फायदेमंद

दांतों की परेशानी में सरसों का तेल फायदेमंद होता है. मस्टर्ड ऑयल में नमक मिलाकर रगड़ने से लाभ मिलता है। ऐसा करने से दांत भी मजबूत होते हैं।

  • जोड़ों के दर्द 

सरसों का तेल जोड़ों के दर्द को खत्म करता है. यह तेल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। इससे पूरे शरीर में ब्लड के फ्लो को उत्तेजित करता है। सरसों का तेल से रोज मालिश करने पर गठिया के दर्द से राहत मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: Business Idea- फायदा ही फायदा! नाममात्र की इन्वेस्टमेंट और महीने के कमाएं 40 से 50 हजार रुपए, जानिए कैसे?

Tags

Share this story