Mustard Oil Price Update: इस साल नहीं रुलाएगा सरसों तेल का भाव, पिछले साल से ज्यादा रहा है उत्पादन, जानें आज का रेट

 
Mustard Oil Price Update: इस साल नहीं रुलाएगा सरसों तेल का भाव, पिछले साल से ज्यादा रहा है उत्पादन, जानें आज का रेट

Mustard Oil Price Update (MAY 20, 2023): उत्तर प्रदेश में सरसों का तेल इन दिनों काफी सस्ता बिक रहा है, जहां लोग खरीदारी को बाहर निकल रहे हैं। यूपी के कई जिलों में सरसों तेल का भाव 140 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया जा रहा है, जबकि पिछले महीने 180 रुपये तक रहे थे। इसके साथ ही बीते दिन सरसों तेल के दाम 143 रुपये प्रति लीटर रहे। बीते महीने की अपेक्षा रेट में करीब 43 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। जानकारी के लिए बता दें कि कुछ रिपोर्ट के मुताबिक, देश भर में बीते साल 86.04 लाख हैक्टेयर क्षेत्र में सरसों की खेती का उत्पादन किया गया था। इस साल बढ़कर 92.48 लाख हैक्टेयर पहुंचा जानकारों का मानना है कि नई सरसों के मंडी में आने का बाद तेल के दाम और कम होने की उम्मीद है। जानकारी के लिए बता दें कि इस साल देश में सरसों की खेती का रकबा बढ़ा है। COOIT से मिले आंकड़े के मुताबिक पिछले साल देश भर में 86.04 लाख हैक्टेअर क्षेत्र में सरसों की खेती की गई थी। यह इस साल बढ़ कर 92.48 लाख हैक्टेअर तक पहुंच गया है। जिससे दाम में और कमी आने की उम्मीद है।

पिछले साल से ज्यादा रहा है उत्पादन

सरसों तेल क्षेत्र की शीर्ष संस्था सेंट्रल आर्गनाइजेशन ऑफ ऑयल इंडस्ट्री एंड ट्रेड (COOIT) के अध्यक्ष सुरेश नागपाल के मुताबिक रबी फसल में इस साल कुल 113 लाख टन सरसों का उत्पादन हो रहा है। इसमें यदि पिछले साल के छह लाख टन का कैरी फारवर्ड भी जोड़ दें तो इस साल पेराई के लिए 119 लाख टन सरसों उपलब्ध है। इसमें रेपसीड या तोरिया के करीब दो लाख टन के उत्पादन को शामिल नहीं किया गया है। पिछले साल इसी रबी सीजन में 109.50 लाख टन सरसों का उत्पादन हुआ था। उनका कहना है कि इस साल मौसम की वजह से सरसों की यील्ड पर करीब पांच फीसदी का फर्क पड़ा है।

WhatsApp Group Join Now

बीजों से होता है सरसों तेल का उत्पादन

सरसों का तेल जिसका उत्पादन सरसों के बीजों से किया जाता है, भारतीय पकवानों में काफी इस्तेमाल किया जाता है। सरसों का तेल अपने तेज़ स्वाद, तीखी सुगंध और हाई स्मक पॉइंट के लिए जाना जाता है। इसे अक्सर सब्ज़ियों को सॉते या फिर स्टिर-फ्राई करने के लिए उपयोग करते हैं। इसका इस्तेमाल भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में सबसे ज़्यादा किया जाता है।

Mustard Oil Price Update (Uttar Pradesh)

शहर भाव (प्रति लीटर)
गाज़ियाबाद 148 रूपए
लखनऊ 152 रूपए
आगरा 151 रूपए
मेरठ 147 रूपए
अलाहाबाद 156 रूपए
अलीगढ़ 145 रूपए
कानपुर 200 रूपए
गौतम बुध नगर 157 रूपए
हाथरस 154 रूपए
रायबरेली 156 रूपए

 सरसों के तेल के फायदे भी जानें

  • ब्लड सर्कुलेशन का फ्लो होता है तेज

सरसों के तेल से शरीर की मालिश करने से ब्लड का फ्लो तेज होता है  जिससे मांसपेशियों में तनाव में सुधार होता है। यह पसीने की ग्रंथियों को भी उत्तेजित करता है, जिससे शरीर से प्रदूषकों को बाहर निकालने में मदद मिलती है।

  • हेयर फॉल से मिलेगी मुक्ति

सरसों के तेल के इस्तेमाल से आप अपने रूखे, डल और झड़ते बालों से निजात पा सकते हैं। आयुर्वेदिक विशेषज्ञ के अनुसार सरसों का तेल प्रोटीन और ओमेगा-3 अनसैचुरेटेड फैट से भरपूर होता है, जो बालों के विकास और पोषण के लिए महत्वपूर्ण सप्लीमेंट है।

  • दातों की तकलीफ में फायदेमंद

दांतों की परेशानी में सरसों का तेल फायदेमंद होता है. मस्टर्ड ऑयल में नमक मिलाकर रगड़ने से लाभ मिलता है। ऐसा करने से दांत भी मजबूत होते हैं।

  • जोड़ों के दर्द 

सरसों का तेल जोड़ों के दर्द को खत्म करता है. यह तेल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। इससे पूरे शरीर में ब्लड के फ्लो को उत्तेजित करता है। सरसों का तेल से रोज मालिश करने पर गठिया के दर्द से राहत मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: Business Idea- फायदा ही फायदा! नाममात्र की इन्वेस्टमेंट और महीने के कमाएं 40 से 50 हजार रुपए, जानिए कैसे?

Tags

Share this story