Mustard Oil Price Update: सरसों का तेल खरीदने का सुनहरा मौका! जानें रायबरेली से लेकर हाथरस तक के ताजा भाव

 
Mustard Oil Price Update: सरसों का तेल खरीदने का सुनहरा मौका! जानें रायबरेली से लेकर हाथरस तक के ताजा भाव

Mustard Oil Price Update (April 29, 2023): यूपी में आज सरसों के तेल की कीमत 143 रुपये प्रति लीटर है। Commodityonline  वेबसाइट के मुताबिक़, उत्तर प्रदेश में कल सरसों के तेल का दाम 143 रूपए था। आपको ये भी बता दें की पिछले महीने सरसों का तेल 181 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया था, जिसके बाद से भाव में लगातार गिरावट जारी है। बता दें कि प्रदेश में आजकल तेल के दाम कम ही चल रहे हैं। जानकारों का मानना है कि नई सरसों के मंडी में आने का बाद तेल के दाम और कम होने की उम्मीद है। सरसों के तेल को फायदेमंद माना गया है कि इसका उपयोग न सिर्फ खाने बल्कि त्वचा, बालों और दर्द जैसी समस्याओं के इलाज के लिए भी किया जाता है।।

बीजों से होता है सरसों तेल का उत्पादन

सरसों का तेल जिसका उत्पादन सरसों के बीजों से किया जाता है, भारतीय पकवानों में काफी इस्तेमाल किया जाता है। सरसों का तेल अपने तेज़ स्वाद, तीखी सुगंध और हाई स्मक पॉइंट के लिए जाना जाता है। इसे अक्सर सब्ज़ियों को सॉते या फिर स्टिर-फ्राई करने के लिए उपयोग करते हैं। इसका इस्तेमाल भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में सबसे ज़्यादा किया जाता है।

WhatsApp Group Join Now

इस बार सरसों का रकबा बढ़ा


इस साल देश में सरसों की खेती का रकबा बढ़ा है। COOIT से मिले आंकड़े के मुताबिक पिछले साल देश भर में 86.04 लाख हैक्टेअर क्षेत्र में सरसों की खेती की गई थी। यह इस साल बढ़ कर 92.48 लाख हैक्टेअर तक पहुंच गया है। हालांकि इस साल सरसों की उपज कम हुई है। पिछले साल प्रति हैक्टेअर सरसों की यील्ड 1,270 किलो रही थी। वह इस साल यह घट कर 1,221 किलो रह गई है।

Mustard Oil Price Update (Uttar Pradesh)

शहर भाव (प्रति लीटर)
गाज़ियाबाद 148 रूपए
लखनऊ 152 रूपए
आगरा 151 रूपए
मेरठ 147 रूपए
अलाहाबाद 156 रूपए
अलीगढ़ 145 रूपए
कानपुर 200 रूपए
गौतम बुध नगर 157 रूपए
हाथरस 154 रूपए
रायबरेली 156 रूपए

 सरसों के तेल के फायदे भी जानें

  • ब्लड सर्कुलेशन का फ्लो होता है तेज

सरसों के तेल से शरीर की मालिश करने से ब्लड का फ्लो तेज होता है  जिससे मांसपेशियों में तनाव में सुधार होता है। यह पसीने की ग्रंथियों को भी उत्तेजित करता है, जिससे शरीर से प्रदूषकों को बाहर निकालने में मदद मिलती है।

  • हेयर फॉल से मिलेगी मुक्ति

सरसों के तेल के इस्तेमाल से आप अपने रूखे, डल और झड़ते बालों से निजात पा सकते हैं। आयुर्वेदिक विशेषज्ञ के अनुसार सरसों का तेल प्रोटीन और ओमेगा-3 अनसैचुरेटेड फैट से भरपूर होता है, जो बालों के विकास और पोषण के लिए महत्वपूर्ण सप्लीमेंट है।

  • दातों की तकलीफ में फायदेमंद

दांतों की परेशानी में सरसों का तेल फायदेमंद होता है. मस्टर्ड ऑयल में नमक मिलाकर रगड़ने से लाभ मिलता है। ऐसा करने से दांत भी मजबूत होते हैं।

  • जोड़ों के दर्द 

सरसों का तेल जोड़ों के दर्द को खत्म करता है. यह तेल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। इससे पूरे शरीर में ब्लड के फ्लो को उत्तेजित करता है। सरसों का तेल से रोज मालिश करने पर गठिया के दर्द से राहत मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: Business Idea- फायदा ही फायदा! नाममात्र की इन्वेस्टमेंट और महीने के कमाएं 40 से 50 हजार रुपए, जानिए कैसे?

Tags

Share this story