Axis Bank FD: एक्सिस बैंक ने किया एफडी की ब्याज दरों में इजाफा,जानें आपको कितना होगा फायदा?

 
Axis Bank FD: एक्सिस बैंक ने किया एफडी की ब्याज दरों में इजाफा,जानें आपको कितना होगा फायदा?

Axis Bank FD: भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI के रेपो रेट बढ़ने के बाद बैंकों ने फिक्स्ट डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरों को भी बढ़ा दिया दिया गया है। एफडी पर ब्याज दरों में इजाफा लगभग कई बैकों ने किया है। इसी कड़ीं में एक्सिस बैंक की ओर से फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में इजाफा करने की खबर सामने आई है। बता दें कि एक्सिस बैंक की ओर से जो ब्याज दरें बदली गई हैं, वो 9 सितंबर से लागू हो गई हैं और बैंक (Axis Bank FD) 2 करोड़ रुपए से कम जमा राशि पर ही नई फिक्स्ड डिपॉजिट दरों को लागू किया है।

Axis Bank FD पर नई ब्याज दरें

7-14 दिन - 2.75%
15-29 दिन - 2.75%
30-45 दिन - 3.25%
46-60 दिन - 3.25%
61 दिन से 3 महीने - 3.25%
3-4 महीने - 3.75%
4-5 महीने - 3.75%
5-6 महीने - 3.75%
6-7 महीने - 4.65%
7-8 महीने - 4.40%
8-9 महीने - 4.65%
9-10 महीने - 4.75%
10-11 महीने - 4.75%
11-11 महीने 25 दिन - 4.75%
11 महीने 25 दिन से 1 साल - 5.45%
1 साल 5 दिन से 1 साल 11 दिन - 5.45%
1 साल 11 दिन से 1 साल 25 दिन - 5.75%
1 साल 25 दिन से 13 महीने - 5.60%
13-14 महीने - 5.60%
14-15 महीने - 5.60%
15 महीने से 2 साल - 5.60%
2 साल से 30 महीने - 5.70%
30 महीने से 3 साल - 5.70%
3 साल से 5 साल - 5.70%
5 से 10 साल - 5.75%
बता दें कि इससे पहले सरकारी क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक ने भी अपनी ब्याजद दरों में इजाफा करने का ऐलान किया था। ये नई दरें 13 सितंबर यानी कि आज से लागू हो गई हैं। इंडियन ओवरसीज बैंक ने 2 करोड़ रुपए से कम राशि वाले एफडी पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं।

WhatsApp Group Join Now

ये भी पढ़ें: SBI FD- एसबीआई की इस स्कीम में लगाए पैसा,मिलेगा इतना रिटर्न की हो जाओगे मालामाल

Tags

Share this story