Azadi Ka Amrit Mahotsav: रतन टाटा और आनंद महिंद्रा को इस महिला ने दिया तिरंगा, जानें कौन है ये खास महिला?

 
Azadi Ka Amrit Mahotsav: रतन टाटा और आनंद महिंद्रा को इस महिला ने दिया तिरंगा, जानें कौन है ये खास महिला?

Azadi Ka Amrit Mahotsav: भारत में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आजादी के 75वें वर्ष का जश्न मनाया जा रहा है। इस जश्न के चलते एक फोटो में दो उद्द्योगपतियों को एक महिला तिरंगा देते हुए नज़र आ रही हैं। उद्द्योगपति रतन टाटा और आनंद महिंद्रा को तिरंगा देते हुए एक फोटो खूब वायरल हो रही है।

महिला के साथ दोनों उद्योगपतियों की तस्वीर को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी शेयर किया है। दरअसल ये महिला मुंबई की पोस्टमास्टर जनरल स्वाति पांडे हैं जिन्होंने आनंद महिंद्रा और रतन टाटा को तिरंगा देते हुए फोटो ली थी। आजादी का जश्न मनाते हुए हर घर और हर दफ्तर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसके मद्देनजर मुंबई की पोस्टमास्टर जनरल स्वाति पांडे ने दोनों उद्योगपतियों को तिरंगा भेंट कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

WhatsApp Group Join Now
Azadi Ka Amrit Mahotsav: रतन टाटा और आनंद महिंद्रा को इस महिला ने दिया तिरंगा, जानें कौन है ये खास महिला?

इस साल अमृत महोत्सव का जश्न हर जगह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। ऐसे में दिग्गज उद्द्योगपति भी बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये तस्वीर खूब वायरल हो रही है।

इसे भी पढ़ें: Azadi Ka Amrit Mahotsav: देशभर में अमृत महोत्सव की धूम, हर घर तिरंगा अभियान के लिए यहां करें रजिस्टर

Tags

Share this story