Bank Holiday List 2023: RBI ने जारी की सरकारी छुट्टियों की लिस्ट, जानें नए साल में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक?

 
Bank Holiday List 2023: RBI ने जारी की सरकारी छुट्टियों की लिस्ट, जानें नए साल में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक?

Bank Holiday List 2023: कल से नया साल शुरु होने जा रहा है। नए साल को देखते हुए लोगों के मन में खूब बातें चल रही होंगी। उनमें एक यह भी कि अगले साल कितने ऑफ होंगे। 2023 में बैंक कब-कब बंद रहेंगे इसकी लिस्ट आ गई है। अगले साल लगभग दो दर्जन से भी अधिक सरकारी छुट्टियां होने जा रही हैं।

बैंक किस दिन बंद रहेंगे, ऐसी जानकारी आपके पास होगी तो आप पूर्व सूचित होंगे कि बैंक बंद है या खुला है। जानकारी होने से आप अपने जरूरी काम भी पहले निपटा सकेंगे। इस बार रविवार को कई राजपत्रित अवकाश पड़ रहे हैं। बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से अवकाश की जानकारी दी जाती है।

WhatsApp Group Join Now

ज़रूर पढ़े : व्यपार और प्यार में कैसा है आपका वास्तु, डेली अपडेट्स !

इन दिन बंद रहेंगे बैंक

वर्ष 2023 के दौरान कुछ राष्ट्रीय अवकाश जैसे 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस और 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती है। अधिकांश राज्यों में बैंक इन दिनों बंद रहेंगे। दिवाली, गणेश चतुर्थी, क्रिसमस, ईद, गुरु नानक जयंती, गुड फ्राइडे जैसे त्योहारों पर बैंक बंद रहेंगे। हालांकि दीवाली और गणेश चतुर्थी जैसे त्योहार कई राज्यों में मनाए जाते हैं, लेकिन तारीख अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होती है। ऐसे में बैंक भी अलग-अलग तारीखों पर बंद रह सकते हैं।

Bank Holiday List 2023: RBI ने जारी की सरकारी छुट्टियों की लिस्ट, जानें नए साल में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक?
Source- PixaBay

देखें - Bank Holiday List 2023

  • जनवरी 01 रविवार नववर्ष
  • 12 जनवरी गुरुवार स्वामी विवेकानंद जयंती (पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश)
  • 15 जनवरी रविवार पोंगल
  • 16 जनवरी सोमवार तिरुवल्लुवर दिवस/मट्टू पोंगल
  • 23 जनवरी को नेताजी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।
  • 26 जनवरी गुरुवार गणतंत्र दिवस
  • 8 मार्च डोलजात्रा (पश्चिम बंगाल)
  • अप्रैल 07 शुक्रवार गुड फ्राइडे
  • 14 अप्रैल शुक्रवार तमिल नव वर्ष
  • 14 अप्रैल शुक्रवार डॉ. बी.आर. अम्बेडकर जयंती
Bank Holiday List 2023: RBI ने जारी की सरकारी छुट्टियों की लिस्ट, जानें नए साल में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक?
Image Credit: Pexels
  • 22 अप्रैल शनिवार रमजान
  • 01 मई सोमवार मई दिवस
  • 05 मई शुक्रवार बुध पूर्णिमा
  • 09 मई मंगलवार रवींद्रनाथ जयंती (पश्चिम बंगाल)
  • 29 जून गुरुवार बकरीद (ईद-उल-अजहा)
  • 15 अगस्त मंगलवार स्वतंत्रता दिवस
  • 16 अगस्त बुधवार कानूनी हस्तांतरण दिवस
  • 19 सितंबर मंगलवार विनायग चतुर्थी
  • 28 सितंबर गुरुवार मिलाद-उन-नबी (पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन)
  • 02 अक्टूबर सोमवार गांधी जयंती
  • 24 अक्टूबर मंगलवार विजयादशमी
  • 12 नवंबर रविवार दीपावली
  • 25 दिसंबर सोमवार क्रिसमस

नोट- इनके अलावा हर महीने की शनिवार और रविवार के साप्ताहिक अवकाश अलग है.

ये भी पढ़ें: New Rules- कल से आपकी जिंदगी में होने जा रहे ये बड़े बदलाव, जानें आपकी जेब पर क्या डालेंगे असर?

मिस न करें : ज़िन्दगी जीने और स्वस्थ रहने के सटीक उपाय

Don't Miss : यहाँ है क्रिकेट का अड्डा, पाएं खेल सम्बन्धी लेटेस्ट अपडेट

Tags

Share this story