Business Idea: सस्ती चीजों को बेचकर कमाएं मोटा मुनाफा, इस बिजनेस से होगी लाखों की कमाई, जानें कैसे शुरू करें ये कारोबार
Business Idea: कोई भी कारोबार शुरू करने के लिए एक अच्छा आइडिया बहुत जरुरी है। कौन सा कारोबार शुरू करना है इसके बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। भारत में खिलौने बनाने का कारोबार काफी फैला हुआ है। विदेशों में भी खिलौने की खूब डिमांड होती है। आप खिलौने को एक्सपोर्ट करते मोटी कमाई कर सकते हैं।
खिलौने का कारोबार शुरू करने के लिए आपके पास करीब एक लाख रूपए होने चाहिए। कच्चा माल से लेकर आधुनिक मशीनों को लगाने में करीब एक लाख का खर्चा आ जाएगा। इसके बाद खिलौने की पैकिंग और डिस्पेचिंग की भी व्यवस्था करनी होती है। हमारे देश से खिलौने की मांग यूरोप, अमेरिका और जापान तक फैली हुई है।
अगर आपके पास एक लाख रूपए नहीं है तो आप इसे 40 हजार रूपए में भी शुरू कर सकते हैं। आप घर पर कच्चा माल लेकर आइये और हाथों द्वारा खिलौने को बनाना शुरू करिये। धीरे-धीरे और कर्मियों को साथ लगाइये फिर देखिये पैसे आना शुरू हो जाएंगे। सॉफ्ट टॉयज और टेडी आराम से घर पर बनाए जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Business Idea: बिना निवेश के शुरू करें ये बिजनेस, कम समय में हो सकते हैं मालामाल! जानें डिटेल्स