{"vars":{"id": "109282:4689"}}

Business Idea: ये अनोखी मुर्गी साल में देती है 250 अंडे, शुरू करें इसका बिजनेस होगी तगड़ी कमाई

 

Business Idea: इंसान बिजनेस की तरफ तेजी से बढ़ रहा है क्योंकि नौकरी से उन्हें वो इनकम नहीं हो पाती है। बिजनेस को लोग अपने हिसाब से काम कर पाते हैं, और जो इनकम होती है वो अपनी होती है। ये बिजनेस है मुर्गीपालन का जिसमें लोग अंडे का बिजनेस करके लाखों की कमाई कर सकता है। मुर्गी पालन का व्यवसाय शुरू करने के लिए ज्यादा पूंजी की जरूरत हनीं होती। बहुत कम राशि में भी आप मुर्गीपालन की शुरुआत करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। ये Business Idea आपको खूब सफल बना सकता है।

कैसे करें मुर्गीपालन का बिजनेस?

प्लायमाउथ रॉक मुर्गियां किसानों को बंपर मुनाफा देने वाली हैं। ये मुर्गियां साल में 250 अंडे दे सकती हैं, जिसमें एक अंडे का ऑसतन वजन 60 ग्राम तक होती है। 3 किलोग्राम की ये मुर्गी का अंडा मार्केट में अच्छी कीमत देता है। इस मुर्गी की चोटी और कान लाल रंग के होते हैं, वहीं चोंच पीले रंग की होती है। यह अमेरिकी नस्ल की मुर्गी होती है, हालांकि ये भारत के कई राज्यों में बहुतायत में होती है। अगर आपको इस नस्ल की मुर्गी के अंडों का बिजनेस करना है तो इसका अच्छा रेट मार्केट में मिल जाता है। प्लाईमाउथ रॉक नाम की ये मुर्गी अमेरिकी नस्ल की होती है। जो पहली बार 19वीं शताब्दी में मैसाचुसेट्स में पाई गई थी। 20वीं शताब्दी की शुरुआत में संयुक्त राज्य अमेरिका में इसका चिकन बहुत पसंद किया जाता है।

ये मुर्गी दोहरी नस्ल है जो उसके मांस भूरे अंडे के लिए खरीदी जाती है। यह ठंडा, प्रबंधित करने में आसान और एक अच्छा सीटर होता है। ये मुर्गी को बैठने और आराम करने के बजाय घूमना-फिरना पसंद करती है। ऐसी मुर्गियां काफी शांत स्वभाव की होती हैं। इसके सिर्फ अंडे नहीं बल्कि मांस भी अच्छे दामों में बिकते हैं। ऐसी मुर्गी को पालने के कई फायदे हो सकते हैं और ये आपको अच्छा मुनाफा भी दे सकती है।

इसे भी पढ़ें: Railway: आपकी टिकट अगर रह जाए घर और मोबाइल में हो उसकी फोटो, तो क्या आप कर पाएंगे ट्रेन में यात्रा,जानें इस सवाल का जबाव