Canara Bank EMI New Rules: कार और घर के लोन पर बढ़ी ब्याज दर, आम आदमी की जेब पर हुआ असर

 
Canara Bank EMI New Rules: कार और घर के लोन पर बढ़ी ब्याज दर, आम आदमी की जेब पर हुआ असर

Canara Bank EMI New Rules: घर और कार मिडिल क्लास फैमिली का सपना होता है। किसी तरह अगर इसे पूरा कर लिया तो EMI के घटने बढ़ने से उनकी जेब पर असर होता है। हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट की जानकारी दी है। आरबीआई के मुताबिक, रेपो रेट बढ़ने के कारण बैंकों की ब्याज दरें बढ़नी शुरू हो चुकी हैं। जिन लोगों ने बैंक से कर्ज लिया उन्हें अब EMI ज्यादा देनी होगी। सार्वजनिक क्षेत्र में केनरा बैंक ने रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट को 50 बेसिस प्वाइंट्स (bps) बढ़ाकर 8.30 फीसदी किया है। अब Canara Bank New EMI Rules के मुताबिक ये नई दरें 7 अगस्त से लागू कर दी गई हैं।

क्या है केनरा बैंक के ईएमआई के नये नियम?

रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट के बढ़ने से होम, ऑटो, पर्सनल समेत कई तरह के लोन पर ज्यादा ईएमआई देनी होगी। जिन लोगों ने पहले से लोन लिया है उन कस्टमर्स को भी अब ज्यादा ईएमआई भरनी होगी। आरबीआई ने 5 अगस्त को रेपो रेट बढ़ाने का ऐलान किया था जिसमें बताया गया कि रेपो रेट को 0.5 प्रतिशत बढ़ाकर 5.4 प्रतिशत किया गया है। इस रेपो रेट का स्तर 3 साल में सबसे ऊंचा साबित हुआ है।

WhatsApp Group Join Now

केनरा बैंक के अलावा ICICI Bank और PNB ने भी ब्याज दर आरबीआई की घोषणा के बाद बढ़ाए। ICICI बैंक एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट को आईरबीआई के बढ़े रेपो रेट के हिसाब से किया गया है। आई-ईबीएलआर 9.10 प्रतिशत वार्षिक और हर महीने देय है। वहीं पंजाब नेशनल बैंक ने भी दर में बढ़ोतरी करते हुए ट्वीट किया। पीएनबी के मुताबिक, आरबीआई के रेपो रेट बढ़ाए जाने के बाद रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) को 7.40 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.90 प्रतिशत कर दिया गया है।

केनरा बैंक में महिलाओं के लिए छूट

आम ग्राहकों के लिए होम लोन पर ब्याज दर को 8.10 प्रतिशत बढ़ाया गया है। मगर महिलाओं के लिए इसे 8.05 फीसदी रखा गया है। केनरा बैंक के मुताबिक, यहां अगर महिलाएं लोन लेती हैं तो उन्हें 0.05 प्रतिशत की छूट रहती है।

इसे भी पढ़ें: UPI Transaction Limit: क्या है यूपीआई की एक दिन की लिमिट? सभी बैंकों के हैं अपने नियम, अभी जान लें

Tags

Share this story