Fertilizer Scheme: खाद की पहचान करना होगा आसान, सरकार ने किये परिवर्तन, जानें क्या है फर्टिलाइजर योजना

 
Fertilizer Scheme: खाद की पहचान करना होगा आसान, सरकार ने किये परिवर्तन, जानें क्या है फर्टिलाइजर योजना

Fertilizer Scheme: किसानों के हित में सरकार एक नया फैसला करने जा रही है। किसानों को खाद की पहचान व होने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए केंद्र सरकार फर्टिलाइजर योजना को जल्द ही शुरू करने वाली है। देशभर में ‘भारत’ नाम से सभी खाद बिकेगी।

सरकार के द्वारा अब देश में एक ही फर्टिलाइजर योजना लागू होगी। इस योजना को देशभर में 2 अक्टूबर 2022 यानी महात्मा गांधी की जयंती के दिन लागू किया जाएगा। देश में बिकने वाली सभी तरह की खाद को अब 'भारत' नाम के ब्रांड से बेचा जाएगा। इस योजना को लागू करने के पीछे सरकार का मुख्य उद्देश्य यह है कि देश में फर्टिलाइजर ब्रांड्स को एक समानता में लेकर आना है।

Fertilizer Scheme: खाद की पहचान करना होगा आसान, सरकार ने किये परिवर्तन, जानें क्या है फर्टिलाइजर योजना

भारतीय बाजार में अभी खाद के नाम यूरिया, डाई-अमोनियम फॉस्फेट, म्यूरेट ऑफ पोटाश और NPK के नाम से बेची जाती हैं। भारत ब्रांड को लागू करने के बाद अब इनके नाम कुछ इस प्रकार से देखने को मिलेंगे। जैसे कि ‘भारत Urea’, ‘भारत DAP’, ‘भारत MOP’ और ‘भारत NPK’ खाद के नाम होंगे।

WhatsApp Group Join Now

इसे भी पढ़ें: Free Ration Scheme Update: राशन कार्ड धारकों के लिए सरकार ने लिया बड़ा फैसला,जानें आपके लिए फायदेमंद हैं या नही

Tags

Share this story