FPO Organic Hub: उत्तर प्रदेश को मिली बड़ी सफलता, पीलीभीत में वोकल फॉर लोकल का दिखा असर, जानें किसानों को कैसे मिलेगा फायदा

 
FPO Organic Hub: उत्तर प्रदेश को मिली बड़ी सफलता, पीलीभीत में वोकल फॉर लोकल का दिखा असर, जानें किसानों को कैसे मिलेगा फायदा

FPO Organic Hub: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में FPO ऑर्गेनिक हब की शुरुआत की जा रही है। पीएम मोदी ने वोकल फॉर लोकल का नारा दिया था। इसके बाद यूपी के पीलीभीत में ऑर्गेनिक हब की शुरुआत की गई है। ऑर्गेनिक हब में जैविक उत्पादों की बिक्री की जाएगी। मौजूदा सभी उत्‍पाद सीधे किसान के खेत से लाए गए हैं। इससे किसानों को भरपूर फायदा मिलेगा।

किसानों को कैसे मिलेगा इसका फायदा?

ऑर्गेनिक हब की शुरुआत से जैविक खेती करने वाले किसानों को आसानी हो जाएगी। किसान को जैविक उत्पादों को बेचने में कठिनाई होती है। इसके लिए किसानों को दिल्ली या फिर लखनऊ का रुख करना पड़ता था। अब किसानों को भागना नहीं पड़ेगा और मुनाफा भी बढ़ेगा।

FPO Organic Hub: उत्तर प्रदेश को मिली बड़ी सफलता, पीलीभीत में वोकल फॉर लोकल का दिखा असर, जानें किसानों को कैसे मिलेगा फायदा

शहर से लेकर गाँव तक हर कोई ऑर्गेनिक खाने की ओर बढ़ रहा है। पीलीभीत के निवासियों को इन उत्पादों की खरीद के लिए ऑनलाइन खरीददारी का भी सहारा लेना पड़ता था। अब ग्राहक अपने ही शहर में अपने ही किसानों से यह सब खरीद पाएंगे।

WhatsApp Group Join Now

यह पहल किसानों को मजबूत करने के लिए की गई है। इस मुहिम से जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा। ऑर्गेनिक उत्पाद के इस्तेमाल से पर्यावरण नुक़सान नहीं होगा। किसानों को भी उनकी आय में मुनाफा मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: E-Shram Scheme: भरण-पोषण भत्ता मिला या नहीं? खाते में ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस, जानें क़िस्त चेक करने का तरीका

Tags

Share this story