Gautam Adani की नेटवर्थ में 1.2 अरब डॉलर की बढ़ोतरी,बने दुनिया के तीसरे सबसे बड़े धनकुबेर

 
Gautam Adani की नेटवर्थ में 1.2 अरब डॉलर की बढ़ोतरी,बने दुनिया के तीसरे सबसे बड़े धनकुबेर

अडानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। उन्होंने फ्रांस के दिग्गज कारोबारी बर्नार्ड आरनॉल्ट (Bernard Arnault) को पछाड़कर यह मुकाम हासिल किया है। विश्व के धनपतियों की सूची में यह स्थान पाने वाले अडानी पहले भारतीय व पहले एशियाई हैं। ब्लूमबर्ग इंडेक्स के अनुसार अब अडानी के आगे अमेरिका के शीर्ष उद्योगपति व टेस्ला के सीईओ एलन मस्क व अमेजन के प्रमुख जेफ बेजोस हैं। अडानी अब तक भारत के साथ एशिया के भी सबसे बड़े रईस थे। अब उन्होंने दुनिया के तीसरे सबसे बड़े रईस का खिताब हासिल कर लिया है। 

कितनी है Gautam Adani की कुल नेटवर्थ

ब्लूमबर्ग के अरबपति सूचकांक के अनुसार 60 साल के गौतम अडानी की नेटवर्थ (कुल संपत्ति) 137.4 अरब डॉलर है। टेस्ला के प्रमुख व दुनिया के सबसे धनी एलन मस्क की नेटवर्थ 251 अरब डॉलर है, जबकि, अमेजन के संस्थापक व सीईओ जेफ बेजोस की 153 अरब डॉलर है।

कौन है Gautam Adani

गौतम अडानी अडानी समूह के संस्थापक हैं। यह समूह देश का सबसे बड़ा पोर्ट ऑपरेटर है। यह देश का सबसे बड़ा कोयला कारोबारी भी है। समूह की कंपनी के पास देश के कई एयरपोर्ट के संचालन का काम भी है। अदाणी समूह की नेटवर्थ 2022 में लगातार बढ़ी है। गौतम अदाणी दुनिया के टॉप-10 रईसों की सूची में एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं, जिनकी दौलत पिछले 24 घंटे के दौरान बढ़ी है। इस दौरान अदाणी की नेटवर्थ में 1.2 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई। इस साल जनवरी से अब तक अदाणी की संपत्ति 60.9 अरब डॉलर बढ़ चुकी है।

WhatsApp Group Join Now

मुकेश अंबानी और बिल गेट्स को छोड़ा पीछे

Gautam Adani ने बर्नार्ड अर्नाल्ट को पीछे छोड़ने से पहले माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स (Bill Gates) को पिछले महीने पछाड़ दिया था।बिल गेट्स की नेटवर्थ घटकर 117 अरब डॉलर रह गई है। यह कमी उनके द्वारा बड़े पैमाने पर दान करने के कारण आई है। वहीं इसी साल फरवरी में गौतम अडानी ने रिलायंस समूह के प्रमुख मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया था।अप्रैल 2022 में अदाणी की नेटवर्थ पहली बार 100 अरब डॉलर के पार पहुंच गई थी। 

ये है टॉप 10 अमीरों की लिस्‍ट

1. एलन मस्‍क: 25100 करोड़ डॉलर, अमेरिका

2. जेफ बेजोस: 15300 करोड़ डॉलर, अमेरिका

3. गौतम अडानी: 13700 करोड़ डॉलर, भारत

4. बर्नार्ड अरनॉल्‍ट: 13600 करोड़ डॉलर, फ्रांस

5. बिल गेट्स: 11700 करोड़ डॉलर, अमेरिका

6. वॉरेन बफेट: 10000 करोड़ डॉलर, अमेरिका

7. लैरी पेज: 10000 करोड़ डॉलर, अमेरिका

8. सर्जेई बिन: 9580 करोड़ डॉलर, अमेरिका

9. स्‍टीव बाल्‍मर: 9370 करोड़ डॉलर, अमेरिका

10. लैरी एलिसन: 9330 करोड़ डॉलर, अमेरिका

ये भी पढ़ें: NDTV की खरीददारी पर चैनल के संस्थापकों का आया बड़ा बयान,कहा-उन्हें कोई जानकारी नहीं,यहां जानिए इनसाइड स्टोरी

Tags

Share this story