Gold Mangalsutra Designs: अब मंगलसूत्र पर लिखवाएं सजना का नाम! नहीं देखें होंगे ऐसे यूनीक डिजाइंस

 
Gold Mangalsutra Designs: अब मंगलसूत्र पर लिखवाएं सजना का नाम! नहीं देखें होंगे ऐसे यूनीक डिजाइंस

Gold Mangalsutra Design: शादियों का सीजन चल रहा है। जिस घर में शादी है उन्हें गोल्ड खरीदना है होता है। मंगलसूत्र हर विवाहित लड़की के गले की शान होता है। ये मंगलसूत्र न सिर्फ सुहाग की निशानी है बल्कि एक विवाहित महिला की सबसे बेशकीमती संपत्ति है। बदलते समय के साथ-साथ मंगलसूत्र के डिजाइन भी अपडेट हो जाते हैं और आज हम अपने आसपास कई नए व ट्रेंडी मंगलसूत्र डिजाइन देख सकते हैं।आपकी शादी होने वाली है या फिर आप अपने लिए नया मंगलसूत्र बनवाने के बारे में सोच रही हैं तो आप ये लेटेस्ट डिज़ाइन के मंगलसूत्र जरुर देख लें।

डायमंड मंगलसूत्र 

यह मंगलसूत्र एक दम सिंपल और सुंदर है। अगर आप एक सरल और सुंदर विकल्प की तलाश में हैं तो यह छोटा हीरा लटकन मंगलसूत्र सबसे अच्छा विकल्प होगा। यह डायमंड मंगलसूत्र ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों आउटफिट्स के साथ अच्छा लगता है। इसलिए, यदि आप कम से कम दुल्हन के रूप में चुनने की योजना बना रहे हैं तो यह कम कीमत वाला डिज़ाइन लुभावनी दुल्हन के गहने के योग्य है। 

WhatsApp Group Join Now

मॉर्डन फ्लॉवर मंगलसूत्र

इस तरह का मंगलसूत्र डिजाइन आज कल काफी ट्रेंड में है। इस चमचमाते डिजाइन में दो छोटे फूल लगे हैं जो सोने और हीरे से बने हैं। यह लुभावना फ्लोरल डिज़ाइन ब्राइडल लहंगे या किसी भी एथनिक वियर के साथ अधिक ग्लैमरस लगता है। इस खूबसूरत पेंडेंट को आप किसी भी वेस्टर्न आउटफिट के साथ पहन सकती हैं।

लड़ी वाला मंगलसूत्र

पेंडेंट वाला मंगलसूत्र का डिज़ाइन अब पुराना हो चुका है। इस तरह के चेन वाले और खासकर लड़ी वाले मंगलसूत्र के डिज़ाइन इन दिनों मार्केट में काफी डिमांड में है। इस तरह के मंगलसूत्र पहनने के बाद आपको गले में नेकलेस पहनने की जरुरत भी नहीं होती। पार्टी में भी आप इसे बड़े ही आराम से पहनकर जा सकती हैं

कस्टमाइज्ड नेम मंगलसूत्र

आजकल पहनने वाले कई एक्ससरीज पर लोग अपने पार्टनर का नाम कस्टमाइज्ड करवाते हैं जो काफी ट्रेंड में है। ऐसे में आप भी कस्टमाइज्ड मंगलसूत्र तैयार करवा सकते हैं। इससे आप अपने पार्टनर के प्रति प्यार भी जाहिर करने का काफी अच्छा तरीका है। अपने पार्टनर का नाम लिखवा सकते हैं।

जानिए आज के सोने के भाव

आज यानि 28 नवंबर 2022 को सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. भारतीय बाजार में सोना काफी कमजोर दिख रहा है. 22 कैरेट सोने के दाम 48,700 और 24 कैरेट के दाम 53,120 हो गया है।

ये भी पढ़ें-Gold Price Update: सोने चांदी के दाम कितने बढ़े कितने घटे, क्या है आज का भाव,खरीदी से पहले जानें सर्राफा बाजार का हाल

Tags

Share this story