Gold Price In Delhi :आज सोना हो गया महंगा, चांदी 1100 रुपये हुई सस्ती, चेक करें Latest Price
सोने की कीमतों (Gold Price today) में आज भी तेजी जारी है। दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोना महंगा हो गया है। वहीं, आज चांदी (Silver Price Today) की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।
गुडरिटर्न वेबसाइट के अनुसार आज 1 ग्राम 24 कैरेट GOLD की कीमत आज ₹4,784 रुपये है, जो कल भी ₹4,782 रुपये थी। । वहीं 10 ग्राम सोने की कीमत आज ₹47,840रुपये है जो कल ₹47,820रुपये थी। मतलब कल की तुलना में आज सोने में उछाल देखने को मिल रहा है।
अलग-अलग मेट्रो शहरों में भी आज कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया। दक्षिण भारत के चेन्नई शहर में आज सोने की कीमत 24 कैरेट (10 ग्राम) 49,330रुपये है जबकि 22 कैरेट (10 ग्राम) 45,220रुपये है। भारत की राजधानी DELHI में 24 कैरेट (10 ग्राम) सोने का भाव 51,390रुपये है जबकि 22 कैरेट (10 ग्राम) का सोना 47,100रूपये है।
मां काली के शहर कोलकाता में 24 कैरेट (10 ग्राम) सोने का भाव 49,800 रुपये जबकि 22 कैरेट (10 ग्राम) का भाव 47,100 रुपये है। वहीं, मायानगरी MUMBAI में 24 कैरेट सोने (10 ग्राम) की कीमत 47,840 रुपये है जबकि 22 कैरेट सोने (10 ग्राम) की कीमत 46,840रुपये है।
इंटरनेशनल मार्केट का हाल जानिए?
इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो यहां पर बहुमूल्य धातुओं में तेजी देखने को मिली है। यहां पर सोना 1,789 डॉलर प्रति औंस हो गया है।वहीं, चांदी में मामूली गिरावट देखने को मिली है, जिसके बाद इसकी कीमत 22.45 डॉलर प्रति औंस पर थी।
शहर का नाम | 22 कैरट (Carrat) | 24 कैरट (Carrat) |
---|---|---|
दिल्ली (Delhi) | ₹47,100 | ₹51,390 |
लखनऊ (Lucknow) | 45,700 | ₹48,600 |
Chennai | ₹45,220 | ₹49,330 |
महाराष्ट्र (Maharashtra) | ₹46,840 | ₹47,840 |
Kolkata | ₹47,100 | ₹49,330 |
Bangalore | ₹44,950 | ₹49,950 |
Kerala | ₹44,040 | ₹49,040 |