Gold price today: सोने और चांदी के गिरे रेट, जाने ताज़ा भाव
Gold Price Today: आज सोने (Gold Price in India) के भाव में गिरावट दर्ज की गई है. सोने पर आज 25 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है जबकि इससे पहले भी कल 9 रुपये तक उछाल आया था. इसलिए सोना खरीदने से पहले एक बार रेट जरूर चेक कर लें.
गुड्स रिटर्न वेबसाइट के मुताबिक आज 22 कैरट वाले सोने के दाम 46,830 रुपये और 24 कैरट वाले सोने का भाव 48,830 रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच गया है. वहीं दिल्ली में आज 22 कैरट वाले सोने के रेट 47,100 और 24 कैरट के दाम 51,400 रुपये पर आ गए हैं. इसके अलावा लखनऊ में 22 कैरट वाला सोना 45,790 और 24 कैरट वाला 48,690 रुपये है.
शहर का नाम | 22 कैरट का भाव | 24 कैरट का भाव |
---|---|---|
दिल्ली (Delhi) | 47,100 | 51,400 |
लखनऊ (Lucknow) | 45,790 | 48,690 |
नागपुर (Nagpur) | 46,830 | 48,830 |
मुंबई (Mumbai) | 46,830 | 48,830 |
सूरत (Surat) | 46,450 | 49,160 |
पुणे (Pune) | 46,140 | 48,660 |
कोलकाता (Kolkata) | 47,050 | 49,750 |
नाशिक (Nashik) | 46,140 | 48,660 |
मैसूर (Mysore) | 44,950 | 48,660 |
जयपुर (Jaipur) | 46,900 | 49,200 |
वहीं चांदी (Silver Price in India) का बात करें तो इसकी चमक इस साल के अवसर पर फीकी नहीं पड़ी है. वहीं आज चांदी के रेट में 1,700 रुपये प्रति किलग्राम की गिरावट आयी है. आज बाजार से 1 किलो चांदी लेने के लिए आपको 60,600 देने होंगे. आपको बता दें कि चांदी के रेट ज्यादातर शहरों में एक से ही होते हैं.
ऐसे करें सोने की जांच
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है. बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं. इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: आज बाजार में छाई सुस्ती, SBI व PNB के शेयरों में गिरावट जारी
यह भी देखें: