Gold Price Today: सोने के दाम में फिर आया उछाल, खरीदने से पहले जान लें sone ka bhav
Gold Price Today: अगर आप भी आज सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो बाजार जाने से पहले इसकी कीमतों (sone ka bhav) के बारे में जरूर जान लें. आज सोने चांदी की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया है.
तो चलिए जानते हैं आज का ताजा भाव. बीते दिन 22 कैरट सोने का दाम 45,800 रुपये और 24 कैरट वाले सोने का भाव 49,970 रुपये प्रति दस ग्राम था. ऐसे में आज 22 कैरट सोने की कीमत औऱ 24 कैरट सोने के दाम कल की तुलना में आज उछाल दर्ज किया गया है.
गुड्स रिटर्न वेबसाइट के मुताबिक, आज 22 कैरट वाले सोने का दाम (gold price) 46,300 रुपये और 24 कैरट वाले सोने का भाव 50,510 रुपये प्रति दस ग्राम तक है.
Gold Price Today (Sone Ka Bhav)
शहर का नाम | 22 कैरट का भाव (10 gm) | 24 कैरट का भाव (10 gm) |
---|---|---|
चेन्नई {Chennai} | 47, 290 | 51,590 |
मुंबई {Mumbai} | 46,300 | 50,510 |
दिल्ली {Delhi} | 46,300 | 50,510 |
कोलकाता {Kolkata} | 46,300 | 50,510 |
बैंगलोर {Bangalore} | 46,300 | 50,510 |
हैदराबाद {Hyderabad} | 46,300 | 50,510 |
केरल {Kerala} | 46,300 | 50,510 |
पुणे {Pune} | 46,200 | 50,400 |
वडोदरा {Vadodara} | 46,250 | 50,400 |
अहमदाबाद {Ahmedabad] | 46,200 | 50,380 |
लखनऊ {Lucknow} | 46,350 | 50,700 |
Gold price today in Indore
इंदौर में आज 22 कैरट वाले सोने का दाम 47,440 रुपये और 24 कैरट वाले सोने का भाव 49,800 रुपये प्रति दस ग्राम हैं. कल की तुलना में आज सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं देखा गया है |
Gold price today in Surat
सूरत में आज 22 कैरट वाले सोने का दाम 46,200 रुपये और 24 कैरट वाले सोने का भाव 50,380 रुपये प्रति दस ग्राम हैं. कल के मुकाबले आज के दामों में उछाल दर्ज किया गया है |
Silver Rate Today
वहीं बात की जाएं चांदी (Silver Price in India) के दामों की, तो आज इसकी कीमत में उछाल दर्ज है. आज चांदी के रेट कल की तुलना में 400 रुपये प्रति किलोग्राम की उछाल दर्ज हैं. ऐसे में आज बाजार से 1 किलो चांदी लेने के लिए आपको 63,800 देने होंगे. आपको बता दें कि चांदी के रेट ज्यादातर शहरों में एक से ही होते हैं.
क्या होता है 22 कैरट और 24 कैरट?
जहां 22 कैरट सोने में 9 प्रतिशत अन्य धातु मिली होती है, साथ ही इससे अन्य कई प्रकार के आभूषण भी बनाए जाते हैं. तो वहीं 24 कैरट सोना पूर्ण तरह से शुद्ध माना जाता है. जिसमें 99.9 प्रतिशत सोना पाया जाता है.
कैसे पहचानें सोना असली है या नकली?
कई बार हमारे मन में यह प्रश्न उठता है कि सोने की शुद्धता कैसे जांचें? इसका सबसे अच्छा तरीका है कि आप उस पर लगा हॉलमार्क देखें, जिसे Bureau of Indian Standards (BIS) द्वारा सोने की शुद्धता जांचने के लिए दिया जाता है. जोकि कैरट के आधार पर अलग-अलग होता है. जैसे 18 कैरट सोने पर 750, 21 कैरट पर 875 और 22 कैरट सोने पर अधिकतर 916 लिखा होता है. जबकि 23 कैरट पर 958 और 24 कैरट सोने पर 999 लिखा होता है.
इस प्रकार, सोना जितने अधिक कैरट का होगा, वह उतना ही शुद्ध होगा. इसी तरह से आप सोने की शुद्धता पहचान सकते हैं. सोने की शुद्धता आप सरकार द्वारा बनाए गए बीआईएस केयर एप (BIS care app) की मदद से भी जांच सकते हैं. इस एप के जरिए आप ना केवल सोने की शुद्धता जांच सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं.
यह भी पढ़े: Gold Price Today: सोना और चांदी दोनों की ख़रीदारी करने का सही समय ?