Gold Price Today: पिछले एक हफ्ते में सोना 990 रुपये हुआ महंगा, खरीदने से पहले जानें 10 ग्राम का दाम
Gold Price Today: सोने के रेट में तेजी लगातार देखने को मिल रही है जिसके कारण बाजार में बिक्री भी काफी डाउन नजर आ रही है. वहीं अगर आप सोना लेने की सोच रहे हैं तो हम आपको बता दें कि पिछले एक हफ्ते में (यानि 20 से 26 मार्च तक) सोने पर 990 रुपये की तेजी आई है. वहीं आज यानि रविवार को सोने के रेट में कोई तेजी नहीं आई है.
गुड्स रिटर्न वेबसाइट के मुताबिक आज 22 कैरट सोने के दाम 48,200 रुपये और 24 कैरट वाले सोने का भाव 52,590 रुपये प्रति दस ग्राम पर बना हुआ है. इसके अलावा सोने के रेट शहरों के हिसाब से अलग-अलग होते हैं.
Gold Price Today (Sone Ka Bhav)
शहर का नाम | 22 कैरट का भाव (10 gm) | 24 कैरट का भाव (10 gm) |
---|---|---|
चेन्नई {Chennai} | 48,540 | 52,960 |
मुंबई {Mumbai} | 48,200 | 52,590 |
दिल्ली {Delhi} | 48,200 | 52,590 |
कोलकाता {Kolkata} | 48,200 | 52,590 |
बैंगलोर {Bangalore} | 48,200 | 52,590 |
हैदराबाद {Hyderabad} | 48,200 | 52,590 |
केरल {Kerala} | 48,200 | 52,590 |
पुणे {Pune} | 48,300 | 52,690 |
वडोदरा {Vadodara} | 48,250 | 52,640 |
अहमदाबाद {Ahmedabad] | 48,280 | 52,670 |
लखनऊ {Lucknow} | 48,350 | 52,740 |
वहीं चांदी के रेट की बात करें तो (Silver Price in India) आज यानि रविवार को 1,100 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है, इसलिए अगर आप चांदी लेने का मन बना रहे हैं तो 1 किलो चांदी लेने के लिए आपको 68,900 रुपए देने होंगे.
वहीं गौर करने वाली बात ये है कि पिछले एक हफ्ते में चांदी के रेट पर नजर डालें तो 20 मार्च से 26 मार्च तक चांदी पर 900 रुपये की तेजी आई है. इसलिए बहुत जरूरी होने पर ही चांदी खरीदें क्योंकि पहले के मुकाबले इन दिनों चांदी अच्छी खासी महंगाई सवार है.
ये भी पढ़ें: 50 हजार के Investment करने के बाद होगी लाखों में कमाई, पढ़े पूरी खबर