Gold Price Today: खुशखबरी! आज और सस्ता हुआ सोना, खरीदने से पहले जानें ताजा भाव
Gold Price Today: सोने और चांदी के भाव बाजर की चाल पर निर्भर करते हैं. जिसके कारण रोजाना इनके रेट में बदलवा देखने को मिलता है. वहीं आज यानि बुधवार को सोने और सस्ता हो गया है. इस हिसाब से देखा जाए तो सोने पर पिछले तीन दिनों से गिरावट दर्ज की जा रही है. तीन दिनों में सोने के भाव में 460 रुपये लुढ़क गए हैं.
गुड्स रिटर्न वेबसाइट के मुताबिक आज सोने पर 10 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है. इस हिसाब से देखा जाए तो 22 कैरट वाले सोने के दाम 47,740 रुपये और 24 कैरट वाले सोने का भाव 52,090 रुपये प्रति दस ग्राम पर बना हुआ है. इसके अलावा सोने के रेट शहरों के हिसाब से अलग-अलग होते हैं.
Gold Price Today (Sone Ka Bhav)
शहर का नाम | 22 कैरट का भाव (10 gm) | 24 कैरट का भाव (10 gm) |
---|---|---|
चेन्नई {Chennai} | 47,920 | 52,280 |
मुंबई {Mumbai} | 47,740 | 52,090 |
दिल्ली {Delhi} | 47,740 | 52,090 |
कोलकाता {Kolkata} | 47,740 | 52,090 |
बैंगलोर {Bangalore} | 47,740 | 52,090 |
हैदराबाद {Hyderabad} | 47,740 | 52,090 |
केरल {Kerala} | 47,740 | 52,090 |
पुणे {Pune} | 47,810 | 52,160 |
वडोदरा {Vadodara} | 47,810 | 52,160 |
अहमदाबाद {Ahmedabad] | 47,790 | 52,140 |
लखनऊ {Lucknow} | 47,890 | 52,340 |
वहीं चांदी के रेट की बात करें तो (Silver Price in India) आज इसके रेट में बंपर तेजी फट गई है. आज यानि बुधवार को चांदी पर 4,100 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी आई है. इसलिए अगर आप चांदी लेने का मन बना रहे हैं तो 1 किलो चांदी लेने के लिए आपको 72,100 रुपए देने होंगे.
वहीं गौर करने वाली बात ये है कि पिछले एक हफ्ते में चांदी के रेट पर नजर डालें तो 20 मार्च से 26 मार्च तक चांदी पर 900 रुपये की तेजी आई है. इसलिए बहुत जरूरी होने पर ही चांदी खरीदें क्योंकि पहले के मुकाबले इन दिनों चांदी अच्छी खासी महंगाई सवार है.
ये भी पढ़ें: 50 हजार के Investment करने के बाद होगी लाखों में कमाई, पढ़े पूरी खबर