Gold Price Today: अगर आप भी आज सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो बाजार जाने से पहले इसकी कीमतों के बारे में जरूर जान लें. हर दिन की तरह आज भी सोने चांदी की कीमतों में कमी और बढ़ोतरी दर्ज की गई है. तो चलिए जानते हैं आज का ताजा भाव. बीते दिन 22 कैरट सोने का दाम 47,140 रुपये और 24 कैरट वाले सोने का भाव 51,430 रुपये प्रति दस ग्राम था. ऐसे में आज 22 कैरट सोने की कीमत औऱ 24 कैरट सोने के दाम में काफी उछाल आया हैं.
गुड्स रिटर्न वेबसाइट के मुताबिक, आज 22 कैरट वाले सोने का दाम 47,250 रुपये और 24 कैरट वाले सोने का भाव 51,500 रुपये प्रति दस ग्राम तक बढ़ गया है. यानि 22 कैरट सोने के दाम में कल की तुलना में 110 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, जबकि 24 कैरट सोने के भाव में 70 रुपए तेजी आंकी गई है.
शहर का नाम | 22 कैरट का भाव | 24 कैरट का भाव |
---|---|---|
चेन्नई {Chennai} | 45,330 | 49,560 |
मुंबई {Mumbai} | 47,160 | 49,160 |
दिल्ली {Delhi} | 47,250 | 51,500 |
कोलकाता {Kolkata} | 47,400 | 51,500 |
बैंगलोर {Bangalore} | 45,100 | 49,200 |
हैदराबाद {Hyderabad} | 45,100 | 49,200 |
केरल {Kerala} | 45,100 | 49,200 |
पुणे {Pune} | 46,400 | 48,920 |
वडोदरा {Vadodara} | 46,900 | 49,520 |
अहमदाबाद {Ahmedabad] | 46,650 | 49,520 |
जबकि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज 22 कैरट वाले सोने का दाम 45,900 रुपये और 24 कैरट वाले सोने का भाव 48,800 रुपये प्रति दस ग्राम हैं.
वहीं बात की जाएं चांदी (Silver Price in India) के दामों की, तो आज इसकी भी कीमत बढ़ी है. आज चांदी के रेट कल की तुलना में 1500 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ गए हैं. ऐसे में आज बाजार से 1 किलो चांदी लेने के लिए आपको 63,200 देने होंगे. आपको बता दें कि चांदी के रेट ज्यादातर शहरों में एक से ही होते हैं.
क्या होता है 22 कैरट और 24 कैरट
जहां 22 कैरट सोने में 9 प्रतिशत अन्य धातु मिली होती है, साथ ही इससे अन्य कई प्रकार के आभूषण भी बनाए जाते हैं. तो वहीं 24 कैरट सोना पूर्ण तरह से शुद्ध माना जाता है. जिसमें 99.9 प्रतिशत सोना पाया जाता है.
कैसे पहचानें सोना असली है या नकली
कई बार हमारे मन में यह प्रश्न उठता है कि सोने की शुद्धता कैसे जांचें? इसका सबसे अच्छा तरीका है कि आप उस पर लगा हॉलमार्क देखें, जिसे आईएसओ (Indian standard organization) द्वारा सोने की शुद्धता जांचने के लिए दिया जाता है. जोकि कैरट के आधार पर अलग-अलग होता है. जैसे 18 कैरट सोने पर 750, 21 कैरट पर 875 और 22 कैरट सोने पर अधिकतर 916 लिखा होता है. जबकि 23 कैरट पर 958 और 24 कैरट सोने पर 999 लिखा होता है.
इस प्रकार, सोना जितने अधिक कैरट का होगा, वह उतना ही शुद्ध होगा. इसी तरह से आप सोने की शुद्धता पहचान सकते हैं. सोने की शुद्धता आप सरकार द्वारा बनाए गए बीआईएस केयर एप (BIS care app) की मदद से भी जांच सकते हैं. इस एप के जरिए आप ना केवल सोने की शुद्धता जांच सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं.