Gold Price Today: आज सोने और चांदी के भाव में नहीं हुआ बदलाव, देखिए अपने शहर के दाम
Gold Price Today: सोने और चांदी दाम में पिछले एक हफ्ते से लगातार हो रही बढ़ोतरी पर आज विराम लग गया है. आज यानि रविवार को सोना अपने पुराने भाव पर स्थिर बना हुआ है. वहीं चांदी के रेट में भी कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया है. जबकि एक दिन पहल सोने पर 100 रुपये और चांदी (Gold & Silver Price in India) पर 400 रुपये की तेजी देखने को मिली थी.
गुड्स रिटर्न से मिली जानकारी के मुताबिक आज यानि रविवार को 22 कैरट वाला सोना 47,070 और 27 कैरच वाला सोने के दाम 48,070 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है. हालांंकि शहरों के रेट अलग-अलग होते हैं. इसके अलावा चांदी की बात करें तो एक किलों चांदी लेने के लिए आपको आज 63,600 रुपये देने होंगे. दिल्ली, मुंबई, जयपुर और लखनऊ में इसके रेट यही रहते हैं. जबकि चेन्नई, कोयंबटूर औऱ केरल में रेट अधिक रहते हैं.
शहर का नाम | 22 कैरट (Carrat) | 24 कैरट (Carrat) |
---|---|---|
दिल्ली (Delhi) | ₹46,350 | ₹50,560 |
लखनऊ (Lucknow) | ₹45,200 | ₹48,100 |
जयपुर (Jaipur) | ₹46,400 | ₹48,620 |
महाराष्ट्र (Maharashtra) | ₹45,380 | ₹47,650 |
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) | ₹45,380 | ₹47,650 |
हरियाणा (Haryana) | ₹45,790 | ₹48,080 |
गुजरात (Gujrat) | ₹45,340 | ₹47,610 |
चंदीगढ़ (Chandigarh) | ₹45,790 | ₹48,080 |
पश्चिम बंगाल (West Bengal) | ₹45,950 | ₹48,250 |
राजस्थान (Rajasthan) | ₹45,340 | ₹47,610 |
पुणे (Pune) | ₹45,380 | ₹47,650 |
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है. बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं. इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं.
इस कारण बढ़ते हैं सोने के रेट
आपको बता दें सोने की कीमत मांग के हिसाब से भी निर्भर रहती है. माना जाता है कि त्योहारों पर जब सोने की मांग बढ़ जाती है तो इसके भाव में भी इजाफा होने की पूरी उम्मीद होती है. लेकिन जब इसका सीजन नहीं होता है और मांग नहीं होती है तो सोने के रेट धड़ाम से नीचे की तरफ गिर जाते हैं.
रोजाना 5-10 मिनट काम करके स्मार्टफोन से घर बैठे कमाएं 50 हजार रूपये महीना
ये भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल की कीमत सुनकर जनता की जेब पर फिर लगी आग, देखिए नई रेट लिस्ट