Gold Price Update: महंगा हुआ सोना, जेब भारी कर ही जाएं सर्राफा बाज़ार; सस्ती चांदी खरीदने का ऐसा मौका फिर ना मिलेगा!
Gold Price Update: सोने और चांदी का भाव रोजाना सुबह 9 बजे के बाद खुलता हैं, जो कि दिनभर के लिए लागू रहता है, हालांकि बीच में रेट बदलते भी रहते हैं. वैश्विक परिस्थितियों के कारण सोने-चांदी कि कीमतों में पिछले हफ्ते से उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. इसी बीच, शादी के सीजन के चलते सराफा बाजार में सोने-चांदी की जमकर खरीददारी की जा रही है. वहीं आज यानि बुधवार को सोने का रेट आज फिर बढ़ गया है जिससे ग्राहकों को निराशा हुई है. आज 10 ग्राम (22-carat) सोने पर 10 रूपए की बढ़त दर्ज की गई है.
गुड्स रिटर्न वेबसाइट के मुताबिक, रेट बढ़ने के बाद आज 22 कैरट वाले सोने का दाम (gold price) 48,100 रुपये और 24 कैरट वाले सोने का भाव 52,470 रुपये प्रति दस ग्राम तक है.
Gold Price Today (Sone Ka Bhav)
शहर का नाम | 22 कैरट का भाव (10 gm) | 24 कैरट का भाव (10 gm) |
---|---|---|
चेन्नई {Chennai} | 48,050 | 52,420 |
मुंबई {Mumbai} | 48,100 | 52,470 |
दिल्ली {Delhi} | 48,100 | 52,470 |
कोलकाता {Kolkata} | 48,100 | 52,470 |
बैंगलोर {Bangalore} | 48,130 | 52,500 |
हैदराबाद {Hyderabad} | 48,100 | 52,470 |
केरल {Kerala} | 48,100 | 52,470 |
पुणे {Pune} | 48,180 | 52,480 |
वडोदरा {Vadodara} | 48,180 | 52,480 |
अहमदाबाद {Ahmedabad] | 48,150 | 52,450 |
लखनऊ {Lucknow} | 48,250 | 52,570 |
Silver Rate Today
वहीं बात की जाए चांदी (Silver Price in India) के दामों की, तो आज इसके रेट में 2000 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है. ऐसे में आज बाजार से 1 किलो चांदी लेने के लिए आपको 56,900 रुपए देने होंगे.
क्या होता है 22 कैरट और 24 कैरट?
जहां 22 कैरट सोने में 9 प्रतिशत अन्य धातु मिली होती है, साथ ही इससे अन्य कई प्रकार के आभूषण भी बनाए जाते हैं. तो वहीं 24 कैरट सोना पूर्ण तरह से शुद्ध माना जाता है. जिसमें 99.9 प्रतिशत सोना पाया जाता है.
कैसे पहचानें सोना असली है या नकली?
कई बार हमारे मन में यह प्रश्न उठता है कि सोने की शुद्धता कैसे जांचें? इसका सबसे अच्छा तरीका है कि आप उस पर लगा हॉलमार्क देखें, जिसे Bureau of Indian Standards (BIS) द्वारा सोने की शुद्धता जांचने के लिए दिया जाता है. जोकि कैरट के आधार पर अलग-अलग होता है. जैसे 18 कैरट सोने पर 750, 21 कैरट पर 875 और 22 कैरट सोने पर अधिकतर 916 लिखा होता है. जबकि 23 कैरट पर 958 और 24 कैरट सोने पर 999 लिखा होता है.
इस प्रकार, सोना जितने अधिक कैरट का होगा, वह उतना ही शुद्ध होगा. इसी तरह से आप सोने की शुद्धता पहचान सकते हैं. सोने की शुद्धता आप सरकार द्वारा बनाए गए बीआईएस केयर एप (BIS care app) की मदद से भी जांच सकते हैं. इस एप के जरिए आप ना केवल सोने की शुद्धता जांच सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं.
यह भी पढ़े: आज सोना और चांदी के दाम जानकर रह जाएंगे दंग, जाने ताज़ा भाव