Gold Price Update: ले लो शादी के गहने! आज नीचे सरक गया सोने का भाव, जानिए 22 कैरट के रेट
Gold Price Update: अगर आपके घर या परिवार में शादी है और आप गहने लेने की सोच रहे हैं तो आज खरीदारी कर लें, क्योंकि सोने का भाव नीचे सरक गया है जिससे आपका फायदा हो जाएगा. वहीं आज यानि सोमवार को सोने पर मामूली सी 100 रुपए की कमी दर्ज की गई है जबकि चांदी के रेट भी लुढ़क गए हैं. जिससे अगर आप आज सोना या चांदी खरीद लेते हैं तो जरा सा प्रोफिट हो जाएगा.
गुड्स रिटर्न से मिली जानकारी के मुताबिक आज सोने के रेट में 100 रुपए की कमी आई है इसलिए आज 22 कैरट वाले सोना 48,500 रुपये और 24 कैरट वाला गोल्ड 52,920 रुपये प्रति दस ग्राम है. देखा जाए तो इससे पहले भी सोने पर 160 रुपए की मामूली सी गिरावट आई थी जिससे ग्राहकों को कोई खास राहत नहीं मिली थी.
Gold Price Update Today (Sone Ka Bhav)
शहर का नाम | 22 कैरट का भाव (10 gm) | 24 कैरट का भाव (10 gm) |
---|---|---|
चेन्नई {Chennai} | 49,400 | 53,890 |
मुंबई {Mumbai} | 47,800 | 52,150 |
दिल्ली {Delhi} | 47,950 | 52,300 |
कोलकाता {Kolkata} | 47,800 | 52,150 |
बैंगलोर {Bangalore} | 47,850 | 52,200 |
हैदराबाद {Hyderabad} | 47,800 | 52,150 |
केरल {Kerala} | 47,800 | 52,150 |
पुणे {Pune} | 47,830 | 52,180 |
वडोदरा {Vadodara} | 47,830 | 52,180 |
अहमदाबाद {Ahmedabad] | 47,850 | 52,200 |
लखनऊ {Lucknow} | 47,950 | 52,300 |
आज 400 रुपए नीचे चली गई चांदी
वहीं बात की जाए चांदी (Silver Price in India) के रेट की तो आज यानि सोमवार को 400 रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से गिरावट आई है इसलिए आज आपको चांदी लेने के लिए 60,600 रुपए ही देने होंगे. बता दें कि चांदी खरीदने के लिए अगर आप सोच रहे हैं तो फटाफट खदीदारी कर लें क्योंकि इस समय रेट कम ही चल रहे हैं.
क्या होता है 22 कैरट और 24 कैरट?
जहां 22 कैरट सोने में 9 प्रतिशत अन्य धातु मिली होती है, साथ ही इससे अन्य कई प्रकार के आभूषण भी बनाए जाते हैं. तो वहीं 24 कैरट सोना पूर्ण तरह से शुद्ध माना जाता है. जिसमें 99.9 प्रतिशत सोना पाया जाता है.
ये भी पढ़ें: क्या आपको पता है घर में सोना रखने की भी होती है लिमिट ? कहीं महिलाएं तो नहीं कर रही ये गलती, जानें नियम