Gold Price Update: आज दशहरे पर सोना-चांदी ने खाए भाव, इतने बढ़े दाम, चेक करें पूरी रेट लिस्ट
Gold Price Update: आज दशहरा है और सर्राफा बाजार में तेजी आ गई है। सोना-चांदी के दामों में उछाल आया है गुड्स रिटर्न से मिली जानकारी के मुताबिक रेट घटने के बाद आज 22 कैरट सोने का दाम 47,500 रुपये और 24 कैरट वाले सोने का भाव 51,820 रुपये प्रति दस ग्राम है. बता दें कि इस समय सोने का रेट सस्ता ही चल रहा है अगर लेने का मन बना रहे हैं तो देर न करें.
चांदी के भाव में आई तेजी
वहीं बात की जाए चांदी (Silver Price in India) के रेट की तो आज चांदी के रेट में भी आज 500 रुपये की तेजी आई है. इसलिए आज 1 किलो चांदी लेने के लिए आपको 57,400 रुपए देने होंगे. बता दें कि चांदी खरीदने के लिए अगर आप सोच रहे हैं तो ले लीजिए क्योंकि इन दिनों रेट पहले के मुताबिक गिरे हुए ही चल रहे हैं.
Gold Price Update Today (Sone Ka Bhav)
शहर का नाम | 22 कैरट का भाव (10 gm) | 24 कैरट का भाव (10 gm) |
---|---|---|
चेन्नई {Chennai} | 47,750 | 52,100 |
मुंबई {Mumbai} | 47,350 | 51,660 |
दिल्ली {Delhi} | 47,500 | 51,820 |
कोलकाता {Kolkata} | 47,350 | 51,660 |
बैंगलोर {Bangalore} | 47,400 | 51,710 |
हैदराबाद {Hyderabad} | 47,350 | 51,660 |
केरल {Kerala} | 47,350 | 51,660 |
पुणे {Pune} | 47,380 | 51,690 |
वडोदरा {Vadodara} | 47,380 | 51,660 |
अहमदाबाद {Ahmedabad] | 47,400 | 51,710 |
लखनऊ {Lucknow} | 47,500 | 51,820 |
कैसे पहचानें सोना असली है या नकली?
कई बार हमारे मन में यह प्रश्न उठता है कि सोने की शुद्धता कैसे जांचें? इसका सबसे अच्छा तरीका है कि आप उस पर लगा हॉलमार्क देखें, जिसे Bureau of Indian Standards (BIS) द्वारा सोने की शुद्धता जांचने के लिए दिया जाता है. जोकि कैरट के आधार पर अलग-अलग होता है.
जैसे 18 कैरट सोने पर 750, 21 कैरट पर 875 और 22 कैरट सोने पर अधिकतर 916 लिखा होता है. जबकि 23 कैरट पर 958 और 24 कैरट सोने पर 999 लिखा होता है. इस प्रकार, सोना जितने अधिक कैरट का होगा, वह उतना ही शुद्ध होगा. इसी तरह से आप सोने की शुद्धता पहचान सकते हैं.
सोने की शुद्धता आप सरकार द्वारा बनाए गए बीआईएस केयर एप (BIS care app) की मदद से भी जांच सकते हैं. इस एप के जरिए आप ना केवल सोने की शुद्धता जांच सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं.
क्या होता है 22 कैरट और 24 कैरट?
जहां 22 कैरट सोने में 9 प्रतिशत अन्य धातु मिली होती है, साथ ही इससे अन्य कई प्रकार के आभूषण भी बनाए जाते हैं। तो वहीं 24 कैरट सोना पूर्ण तरह से शुद्ध माना जाता है. जिसमें 99.9 प्रतिशत सोना पाया जाता है।
ये भी पढ़ें: Income Tax New Rule- बिलेटेड रिटर्न भरने वालों को नहीं मिलेगा अच्छा रिटर्न, जानें क्या हैं नए नियम