सोना लुढ़का: आज 22 कैरट वाला 10 ग्राम सोना 46,000 और 24 कैरट वाला 47,000 रुपये पहुंचा
Gold Price Today: सोने के दाम में आज यानि मंगलवार को मामूली सी गिरावट दर्ज की गई है. वहीं आज सोने (Gold Price) के भाव में सुबह 60 रुपये घटे थे लेकिन अब केवल 10 रुपये की कमी देखी जा रही है. इसके हिसाब से देखा जाए तो आज 22 कैरट वाले सोने के दाम 46,000 रुपये औऱ 24 कैरट वाले सोने के दाम 47,000 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है. आपको बता दें कि पिछले दो दिनों में सोने पर 70 रुपये की कमी आई है.
गुड्स रिटर्न वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक चांदी (Silver Price) की चमक में आज काफी कमी आई है. आज यानि मंगलवार को चांदी के भाव पर सुबह 800 रुपये की कमी आई थी लेकिन अब 200 रुपये की गिरावट दर्ज की जा रही है. आज अगर आप एक किलोग्राम चांदी खरीदते हैं तो उसके लिए आपको 63,200 रुपये देने होंगे. जबकि कल एक किलोग्राम चांदी का रेट 63,400 रुपये पर बना हुआ था.
यहां देखें अपने शहर का ताजा रेट
शहर | 22 कैरट वाला सोना | 24 कैरट वाला सोना |
Chennai | ₹44,350 | ₹48,380 |
Mumbai | ₹46,000 | ₹47,000 |
Delhi | ₹46,140 | ₹50,340 |
Kolkata | ₹46,550 | ₹49,250 |
Bangalore | ₹43,990 | ₹47,990 |
Hyderabad | ₹43,990 | ₹47,990 |
Kerala | ₹43,990 | ₹47,990 |
Pune | ₹45,220 | ₹48,410 |
Vadodara | ₹45,720 | ₹47,120 |
Ahmedabad | ₹45,180 | ₹48,290 |
Jaipur | ₹46,000 | ₹48,300 |
Lucknow | ₹46,140 | ₹50,340 |
Coimbatore | ₹44,350 | ₹48,380 |
Madurai | ₹44,350 | ₹48,380 |
Vijayawada | ₹43,990 | ₹47,990 |
Patna | ₹45,220 | ₹48,410 |
Nagpur | ₹46,000 | ₹47,000 |
Chandigarh | ₹45,790 | ₹48,490 |
Surat | ₹45,180 | ₹48,290 |
Bhubaneshwar | ₹44,000 | ₹48,370 |
Mangalore | ₹43,990 | ₹47,990 |
Visakhapatnam | ₹43,990 | ₹47,990 |
Nashik | ₹45,220 | ₹48,410 |
Mysore | ₹43,990 | ₹47,990 |
आपको बता दें कि देश में सोने की कीमतों में बदलाव, मांग और आपूर्ति पर निर्भर करता है. मुद्रा में उतार-चढ़ाव, सेंट्रल बैंकों से खरीदारी, स्थानीय कर भी इसका बहुत बड़ा कारण माने जाते हैं. आसान शब्दों में कहें तो भारत में सोने की कीमतें, बुलियन एसोसिएशन द्वारा काफी हद तक निर्धारित की जाती है, जिसके बदले सोने के खुदरा विक्रेताओं द्वारा तय किया जाता है.
ये भी पढ़ें: आज सोने और चांदी के भाव गिरे, खरीदने से पहले यहां देखें अपने शहर का रेट