{"vars":{"id": "109282:4689"}}

Mustard Oil Price Update: UP में सरसों का तेल खरीदने का सुनहरा मौका, इतना का मिल रहा फायदा, जानें रेट

 

Mustard Oil Price Update (september 26, 2022): यूपी में सरसों तेल का थोक भाव 156 रुपए लीटर तक आ गया है। जबकि कुछ दिनों पहले सरसों तेल की कीमत 200 रुपए को भी पार कर गई थी। बिहार में भी अब सरसों के तेल का भाव कम होकर 175 रुपये लीटर हो गया है। बाजार के जानकारों के मुताबिक सरसों तेल के रेट कम होने का प्रमुख कारण सरसों के भाव में कमी और तेल की मांग में नरमी आना है।

कीमत अधिक बढ़ने से घट गई थी सरसों तेल की डिमांड

जानकारों की मानें तो उत्तर भारत में सरसों तेल की खपत ज्‍यादा होती है। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल महाराष्ट्र और गुजरात में सूरजमुखी, सोयाबीन, बिनौला, मूंगफली जैसे अन्य तेलों की अधिक खपत है। भावों में बेतहाशा बढ़ोतरी होने से भी सरसों तेल की मांग कम हुई है। कमोडिटीऑनलाइन डॉट कॉम के अनुसार, यूपी में 21 सितंबर को सरसों तेल का भाव 156 रुपये प्रति लीटर है। जबकि 31 अगस्त को सरसों तेल का दाम 171 रुपये लीटर था। यानि आज सरसों तेल का रेट कम हुआ है।

Commodityonline वेबसाइट के मुताबिक़, उत्तर प्रदेश में आज यानी सोमवार को 26 सितंबर को सरसों का भाव 156 रूपए प्रति लीटर है। कल 24 सितंबर को भी UP में सरसों का दाम 156 रूपए था। यानि आज इसके दाम में कोई बदलाव नही हुआ। कुछ महीने पहले सरसों के तेल के दाम 210 रूपए तक पहुंच गए थे। उसके मुकाबले अब दामों में काफी गिरावट देखी जा सकती है। आपको ये भी बता दें की अन्य राज्यों की तुलना में उत्तर प्रदेश में सरसों का तेल काफी कम दामों में बिक रहा है। हालांकि तेल मार्केट के विशेषज्ञ मानसून के सीजन में दामों में बढ़ोतरी की आशंका जता रहे हैं।

Mustard Oil Price Update (Uttar Pradesh)

शहर भाव (प्रति लीटर)
गाज़ियाबाद 160 रूपए
लखनऊ 154 रूपए
आगरा 143 रूपए
मेरठ 170 रूपए
अलाहाबाद 167 रूपए
अलीगढ़ 144 रूपए
कानपुर 200 रूपए
गौतम बुध नगर 160 रूपए
हाथरस 143 रूपए
रायबरेली 156 रूपए

यह भी पढ़ें: Business Idea- फायदा ही फायदा! नाममात्र की इन्वेस्टमेंट और महीने के कमाएं 40 से 50 हजार रुपए, जानिए कैसे?