तगड़ा ऑफर! फ्री में मिल रही है सिलाई मशीन, बस करना होगा ये छोटा सा काम

 
तगड़ा ऑफर! फ्री में मिल रही है सिलाई मशीन, बस करना होगा ये छोटा सा काम

सरकार महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है। इसी क्रम में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार फ्री सिलाई मशीन योजना (Silai Machine Yojana 2022) की शुरुआत की है। इस स्कीम के तहत देशभर में महिलाओं को फ्री में सिलाई मशीन का वितरण किया जा रहा है।

क्या है फ्री Silai Machine Yojana 2022?

केंद्र सरकार की यह योजना फिलहाल हर राज्य की 50 हजार महिलाओं के लिए है। 20 से 40 साल के उम्र की महिलाएं इस स्कीम (Silai Machine Yojana 2022) के लिए आवेदन कर सकती हैं। साथ ही गांव और शहर दोनों जगह की महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। इसे अप्लाई करने के लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट www.india.gov.in पर जाना होगा। वहां होम पेज पर आपको फ्री सिलाई मशीन के आवेदन का लिंक मिलेगा। इसके बाद आपको वहां दिए गए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालकर फॉर्म को जरुरी दस्तावेजों के साथ अटैच करके भरना होगा। इसके बाद फॉर्म को संबंधित कार्यालय में जमा करना होगा।

WhatsApp Group Join Now
तगड़ा ऑफर! फ्री में मिल रही है सिलाई मशीन, बस करना होगा ये छोटा सा काम
source: pexels

अगर आपके द्वारा दी गई जानकारी सही पाई जाती है और पात्रता को पूरा करते हैं तो आपको सिलाई मशीन दे दी जाएगी।

स्कीम की पात्रता और दस्तावेज

इसके मशीन को पाने के लिए आपको आधारकार्ड, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज के फोटो की आवश्यकता होगी। पात्रता की बात करें तो इसके लिए आवेदक को भारत का नागरिक होना चाहिए। उम्मीदवार की आयु 20-40 वर्ष होनी चाहिए। आर्थिक रुप से कमजोर महिलाएं ही इस योजना का लाभ ले सकती हैं। महिला आवेदक के पति की आय 12 हजार रुपये महीने से अधिक नहीं होना चाहिए। बता दें कि इस योजना के तहत विधवाएं और दिव्यांग महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं। 

यह भी पढ़ें- NPS: धांसू स्कीम! फटाफट पत्नी के नाम खुलवा दें खाता, घर बैठे मिलेंगे एक करोड़ रुपए

Tags

Share this story