Inspire Award Manak Scheme: अगर छात्रों का आइडिया हुआ सिलेक्ट तो राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित और देंगे ये प्राइज मनी

 
Inspire Award Manak Scheme: अगर छात्रों का आइडिया हुआ सिलेक्ट तो राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित और देंगे ये प्राइज मनी

Inspire Award Manak Scheme: स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को अलग-अलग तरह की चीजें करने के लिए प्रोत्साहित करना अच्छा है। अगर उनके अंदर इंस्पायरिंग आइडिया आता है तो इससे उनके जीवन में बदलाव आएगा। इस चीज से देश का नाम भी दुनिया में होगा साथ ही बच्चों का भविष्य भी सिक्योर होगा। बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक राष्ट्रीय मंच भी मिल सकता है। भारत सरकार ने विज्ञान एंव प्रौद्योगिकी विभाग की तरफ से Inspire Award Manak Scheme की शुरुआत की है।

क्या है Inspire Award Manak Scheme

Inspire Award Manak Scheme के तहत 6 से 10वीं तक के स्टूडेंट्स को देश की मान्यता प्राप्त किसी स्कूल में अपने आइडिया जमा करवा सकते हैं। इनमें विद्यार्थियों के 3 से 5 अच्छे आइडिया को कॉम्पटीशन में रखा जाता है और बेस्ट 5 अच्छे आइडिया को पोर्टल पर स्कूल की तरफ से सिलेक्ट किया जाएगा। इन लोगों को राष्ट्रपति से सम्मान भी मिलेगा।

WhatsApp Group Join Now
Inspire Award Manak Scheme: अगर छात्रों का आइडिया हुआ सिलेक्ट तो राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित और देंगे ये प्राइज मनी

इंस्पायर अवॉर्ड योजना बच्चों के लिए जरूरी है। ये विद्यार्थियों के विज्ञान एंव प्रौद्योगिकी में नवाचारी प्रोत्साहन के लिए मिलता है। जिसमें छात्रों को पुरस्कार भी मिलता है जिससे उनका मनोबल बढ़ता है। बच्चों के इन आइडिया को आइआइटी व एनटीए संस्थानो में राष्ट्रीय स्तर के कॉम्पटीशन में दिखाया जाता है।

इसमें सिलेक्ट स्टूडेंट्स को मॉडल और दूसरे वैज्ञानिक आविष्कारों के लिए आर्थिक मदद की जाती है। सरकार उनके खातों में 10 हजार रुपये देती है जिससे वे नए मॉडल पर काम कर सकें। इसके बाद आइडिया का चयन होने के पाद अगर उन्हें पेटेंट कराया जाता है तो उसपर काम शुरू किया जाता है।

छात्र इसमें भाग लेने के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। छात्रों की ललक देखकर माता-पिता भी उनका प्रोत्साहन बढ़ाते हैं। बच्चों को पढ़ाई के साथ उनके आइडियाज पर काम करने में माता-पिता सहित स्कूल भी पूरी मदद करता है। इस स्कीम के साथ बच्चों को भविष्य के लिए स्पष्टता मिलती है कि उन्हें आगे क्या करना है।

इसे भी पढ़ें: Kiwi Ki Kheti: आज ही शुरू करें इस फल की खेती,होगी इतनी कमाई की हो जाओगे मालामाल

Tags

Share this story