Majhi Kanya Bhagyashree Scheme: बेटी के जन्म पर मिलेंगे 50 हजार रुपए, जानें क्या है पूरी स्कीम

 
Majhi Kanya Bhagyashree Scheme: बेटी के जन्म पर मिलेंगे 50 हजार रुपए, जानें क्या है पूरी स्कीम

Majhi Kanya Bhagyashree Scheme: महाराष्ट्र सरकार ने 1 अप्रैल 2016 को इस योजना को लॉन्च किया था। इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य लड़कियों के जन्म के अनुपात में सुधार लाना था। जो परिवार आर्थिक रूप से गरीब हैं उनके लिए ये योजना महाराष्ट्र सरकार ने शुरू की थी। इस योजना के Talk बेटी के जन्म पर परिवार को आर्थिक सहायता दी जाती है।

Majhi Kanya Bhagyashree Scheme के लिए कैसे करें आवेदन

इसके लिए लड़की के मां के नाम पर नेशनल बैंक में जॉइंट अकाउंट खोला जाएगा। खाते के साथ ही दोनों को इसके तहत एक लाख रूपये का दुर्घटना बीमा और 5 हजार रूपये का ओवर ड्राफ्ट की सुविधा भी मिलेगी। इस राशि का उपयोग केवल लड़की की शिक्षा के लिए किया जा सकता है।

Majhi Kanya Bhagyashree Scheme: बेटी के जन्म पर मिलेंगे 50 हजार रुपए, जानें क्या है पूरी स्कीम

इस योजना का लाभ उठाने के लिए राज्य का मूल निवासी होना जरूरी है। लड़कियों के अनुपात में सुधार लाने और उनकी शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से माझी कन्या भाग्यश्री योजना की शुरुआत की गई। इससे गरीब परिवारों को आर्थिक मदद मिलेगी। अगर माता या पिता एक लड़की के जन्म होने के एक वर्ष के अंदर नसबंदी करवाते हैं तो सरकार उन्हें 50 हजार रुपये की सहायता देगी। यह पैसे बेटी के नाम बैंक जमा होंगे। वहीं, दूसरी लड़की पैदा होने के बाद नसबंदी करने पर दोनों लड़कियों के नाम 25000-25000 रुपये बैंक में जमा होंगे।

WhatsApp Group Join Now

नियम के मुताबिक, माता या पिता महाराष्ट्र निवासी होना चाहिए। साथ ही परिवार की वार्षिक आय 7.5 लाख रूपये से कम होनी चाहिए। इसके लिए एक बेटी के जन्म के बाद 1 वर्ष के भीतर या दूसरी बेटी के जन्म के 6 महीने के भीतर नसबंदी करानी अनिवार्य है। बेटी की उम्र 6 साल और 12 साल पूरा होने पर बैंक में जमा धनराशि का ब्याज ही निकाला जा सकता है। बेटी की उम्र 18 साल पूरा होने बाद मूलधन और ब्याज दोनों ही निकाला जा सकता है। इस योजना के आने से महाराष्ट्र के लोग काफी खुश हैं।

इसे भी पढ़ें: PM Shadi Shagun Yojana: इस योजना के तहत सरकार दे रही बेटीयों को 51 हजार रुपये,जाने कैसे करें आवेदन

Tags

Share this story