comscore
Thursday, March 23, 2023
- विज्ञापन -
HomeबिजनेसMustard Oil Price Update: सरसों तेल कीमत में आज मिल रहा गजब का मुनाफा, गिरावट के बाद जानिए कितना रह गया 1 लीटर का भाव

Mustard Oil Price Update: सरसों तेल कीमत में आज मिल रहा गजब का मुनाफा, गिरावट के बाद जानिए कितना रह गया 1 लीटर का भाव

Published Date:

Mustard Oil Price Update ( December 6, 2022):  यूपी में सरसों के तेल के दाम में फिर बढ़ोतरी देखने को  मिली है। यूपी में पिछले महीने सरसों का तेल 181 रुपये प्रति लीटर तक जा पहुंच गया था। इसी बीच आज सरसों के तेल का दाम (Mustard Oil Price ) महज 156 रुपये प्रति लीटर है।

Mustard Oil Price में आया उछाल

Commodityonline वेबसाइट के मुताबिक़, उत्तर प्रदेश में आज यानी 6 दिसंबर को सरसों का भाव 156 रूपए प्रति लीटर है। कल 5दिसंबर को सरसों के तेल का दाम 152 रूपए था। यानि कि आज तेल के दामों में बढ़ोतरी देखी गई। आपको ये भी बता दें की अन्य राज्यों की तुलना में उत्तर प्रदेश में सरसों का तेल काफी कम दामों में बिक रहा है।

सप्लाई घटने से हुई बढ़ोतरी

जानकारों की मानें तो उत्तर भारत में सरसों तेल की खपत ज्‍यादा होती है.तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल महाराष्ट्र और गुजरात में सूरजमुखी, सोयाबीन, बिनौला, मूंगफली जैसे अन्य तेलों की अधिक खपत है.सप्लाई घटने से भी सरसों तेल के भावो में बढ़ोतरी आई है. कमोडिटीऑनलाइन डॉट कॉम के अनुसार, यूपी में 4 दिसंबर को सरसों तेल का भाव 156 रुपये प्रति लीटर है. जबकि अगस्त में सरसों तेल का दाम 171 रुपये लीटर था। यानि एक महीने में सरसों तेल के रेट में काफी गिरावट आई है.

ज़रूर पढ़े : व्यपार और प्यार में कैसा है आपका वास्तु, डेली अपडेट्स !

Mustard Oil Price Update (Uttar Pradesh)

शहरभाव (प्रति लीटर)
गाज़ियाबाद152 रूपए
लखनऊ157 रूपए
आगरा155 रूपए
मेरठ147 रूपए
अलाहाबाद160 रूपए
अलीगढ़145 रूपए
कानपुर200 रूपए
गौतम बुध नगर160 रूपए
हाथरस147 रूपए
रायबरेली156 रूपए

सरसों के तेल के 5 फायदे

1. आंखों के लिए

सोने से पहले अगर आप सरसों के तेल से पैर के तलवों की मालिश करते हैं, तो इससे आपकी आंखों की रोशनी तेज़ होगी और दिमाग़ को भी सुकून मिलेगा।

2. वज़न कम करने में मददगार

सरसों के तेल में मौजूद विटामिन्स जैसे थियामाइन, फोलेट और नियासिन शरीर के मेटाबाल्ज़िम को बढ़ावा देते हैं, जिससे वज़न कम करने में मदद मिलती है।

3. रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा

सरसों का तेल शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का भी काम करता है। शरीर की कमज़ोरी को दूर करने के लिए सरसों के तेल का नियमित रूप से सेवन करें। इससे शरीर में मालिश करना भी फायदेमंद हो सकता है।

4. पेनकिलर

जोड़ों का दर्द हो या फिर कान में दर्द, सरसों के तेल का इस्तेमाल आपको आराम पहुंचा सकता है। आप इस तेल से जोड़ों की मसाज कर सकते हैं। इसके अलावा कान के दर्द के लिए इसे गर्म कर कान में भी डाला जाता है। जिससे जल्द आराम मिलता है।

5. भूख बढ़ाने के लिए फायदेमंद

अगर आपको भूख काफी कम या न के बराबर लगती है और इस वजह से आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित हो रहा है, तो सरसों का तेल आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। इसके सेवन से भूख बढ़ती है।

यह भी पढ़ें: Business Idea- फायदा ही फायदा! नाममात्र की इन्वेस्टमेंट और महीने के कमाएं 40 से 50 हजार रुपए, जानिए कैसे?

मिस न करें : ज़िन्दगी जीने और स्वस्थ रहने के सटीक उपाय

Don’t Miss : यहाँ है क्रिकेट का अड्डा, पाएं खेल सम्बन्धी लेटेस्ट अपडेट

Shrikant Soni
Shrikant Sonihttp://hindi.thevocalnews.com
श्रीकांत सोनी, The Vocal News Hindi में बतौर Senior Sub-Editor कार्यरत हैं. उनकी रुचि बिज़नेस और लाइफस्टाइल में है और इन विषयों पर वह काफी समय से लिखते आ रहे हैं. उन्होंने अपनी जर्नलिज्म की पढ़ाई MSU से की है
- विज्ञापन -

ताजा खबरें

अन्य सम्बंधित खबरें

Ram Navmi 2023: नवरात्रि के 9वें दिन क्यों मनाई जाती है राम नवमी? ये है कारण….

Ram Navmi 2023: चैत्र नवरात्रि के दिनों में माता...

भारतीय क्रिकेटर Krunal Pandya के जीवन से जुड़ी ये बड़ी बात जान आप भी हो जाएंगे हैरान

Krunal Pandya: भारतीय टीम के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या (Krunal...