Mustard Oil Price Update: सरसों तेल कीमत धड़ाम, जानिए अलीगढ़ से रायबरेली में कितने में मिल रहा 1 लीटर

 
Mustard Oil Price Update: सरसों तेल कीमत धड़ाम, जानिए अलीगढ़ से रायबरेली में कितने में मिल रहा 1 लीटर

Mustard Oil Price Update (November 13, 2022): त्योहार के सीजन में हर सामान महंगा मिल रहा है। वहीं, सरसों के तेल की बात करें तो विभिन्न राज्यों में तेल के भाव में आज भी तेजी बरकरार है। हालांकि यूपी में सरसों के तेल में बड़ी राहत मिली है। यूपी में पिछले महीने सरसों का तेल 181 रुपये प्रति लीटर तक जा पहुंच गया था। इसी बीच आज सरसों का तेल में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। आज 13 नवंबर को उत्तर प्रदेश में सरसों का तेल महज 146 रुपये प्रति लीटर है।

आज नही हुआ कोई बदलाव

Commodityonline वेबसाइट के मुताबिक़, उत्तर प्रदेश में आज यानी 13 नवंबर को सरसों का भाव 145 रूपए प्रति लीटर है। कल 12नवंबर को सरतों के तेल के दाम 210 रूपए तक पहुंच गए थे। उसके मुकाबले अब दामों में काफी गिरावट देखी जा सकती है। आपको ये भी बता दें की अन्य राज्यों की तुलना में उत्तर प्रदेश में सरसों का तेल काफी कम दामों में बिक रहा है।

WhatsApp Group Join Now

कीमत अधिक बढ़ने से घट गई थी सरसों तेल की डिमांड

जानकारों की मानें तो उत्तर भारत में सरसों तेल की खपत ज्‍यादा होती है.तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल महाराष्ट्र और गुजरात में सूरजमुखी, सोयाबीन, बिनौला, मूंगफली जैसे अन्य तेलों की अधिक खपत है.भावों में बेतहाशा बढ़ोतरी होने से भी सरसों तेल की मांग कम हुई है. कमोडिटीऑनलाइन डॉट कॉम के अनुसार, यूपी में 30सितंबर को सरसों तेल का भाव 156 रुपये प्रति लीटर है. जबकि अगस्त में सरसों तेल का दाम 171 रुपये लीटर था। यानि एक महीने में सरसों तेल के रेट में काफी गिरावट आई है.

Mustard Oil Price Update (Uttar Pradesh)

शहर भाव (प्रति लीटर)
गाज़ियाबाद 146 रूपए
लखनऊ 154 रूपए
आगरा 143 रूपए
मेरठ 145 रूपए
अलाहाबाद 144 रूपए
अलीगढ़ 144 रूपए
कानपुर 200 रूपए
गौतम बुध नगर 160 रूपए
हाथरस 143 रूपए
रायबरेली 156 रूपए

सरसों के तेल के 5 फायदे

1. आंखों के लिए

सोने से पहले अगर आप सरसों के तेल से पैर के तलवों की मालिश करते हैं, तो इससे आपकी आंखों की रोशनी तेज़ होगी और दिमाग़ को भी सुकून मिलेगा।

2. वज़न कम करने में मददगार

सरसों के तेल में मौजूद विटामिन्स जैसे थियामाइन, फोलेट और नियासिन शरीर के मेटाबाल्ज़िम को बढ़ावा देते हैं, जिससे वज़न कम करने में मदद मिलती है।

3. रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा

सरसों का तेल शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का भी काम करता है। शरीर की कमज़ोरी को दूर करने के लिए सरसों के तेल का नियमित रूप से सेवन करें। इससे शरीर में मालिश करना भी फायदेमंद हो सकता है।

4. पेनकिलर

जोड़ों का दर्द हो या फिर कान में दर्द, सरसों के तेल का इस्तेमाल आपको आराम पहुंचा सकता है। आप इस तेल से जोड़ों की मसाज कर सकते हैं। इसके अलावा कान के दर्द के लिए इसे गर्म कर कान में भी डाला जाता है। जिससे जल्द आराम मिलता है।

5. भूख बढ़ाने के लिए फायदेमंद

अगर आपको भूख काफी कम या न के बराबर लगती है और इस वजह से आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित हो रहा है, तो सरसों का तेल आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। इसके सेवन से भूख बढ़ती है।

यह भी पढ़ें: Business Idea- फायदा ही फायदा! नाममात्र की इन्वेस्टमेंट और महीने के कमाएं 40 से 50 हजार रुपए, जानिए कैसे?

Tags

Share this story