Petrol Diesel Price Update: पेट्रोल-डीजल की कीमतें हो गईं अपडेट, जानें अपने शहर का रेट
Petrol Diesel Price Update: सरकारी तेल कंपनियों ने आज शुक्रवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। आज सोमवार 3 अक्टूबर को भी कीमतों में किसी तरह की कमी नहीं हुई है। क्रूड ऑयल की गिरती कीमतों का असर फिलहाल घरेलू मार्केट में पेट्रोल-डीजल के रेट पर नहीं दिख रहा है।अभी भी सस्ते पेट्रोल के लिए लोगों को और इंतजार करना पड़ सकता है।मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये में मिल रहा है. इसके अलावा, कोलकाता में पेट्रोल का रेट 106.03 रुपये पर बना हुआ है, जबकि डीजल 92.76 रुपये में बिक रहा है।
क्यों नहीं घट रहे पेट्रोल-डीजल के दाम?
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने कुछ दिन पहले ही जानकारी दी थी कि तेल कंपनियां अपने पिछले नुकसान की भरपाई करने के लिए अभी पेट्रोल-डीजल के भाव में कटौती नहीं कर रही हैं। ऐसे में कच्चे तेल के दाम में गिरावट आने के बाद भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें फिलहाल स्थिर हैं। बता दें कि अप्रैल में रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध के दौरान कच्चा तेल रिकॉर्ड ऊंचाई पर था जिसकी वजह से राष्ट्रीय तेल कंपनियों को काफी नुकसान हुआ था।
Petrol Rate in Delhi
दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल की कीमत (Diesel Rate in Delhi) 89.62 रुपये प्रति लीटर है.
Petrol Rate in Mumbai
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत (Diesel Rate in Mumbai) 94.27 रुपये प्रति लीटर है. यहां यह उल्लेखनीय है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें वैट के आधार पर अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हैं.
ये हैं पेट्रोल और डीजल की कीमतें
S.No. | City | Petrol price per Litre (In Rs.) | Diesel Price per Litre (In Rs.) |
1. | Delhi | 96.72 | 89.62 |
2. | Mumbai | 106.31 | 94.27 |
3. | Chennai | 102.63 | 94.24 |
4. | Kolkata | 106.03 | 92.76 |
5. | Lucknow | 96.47 | 89.76 |
6. | Hyderabad | 109.99 | 97.82 |
7. | Bengaluru | 101.94 | 87.89 |
8. | Jaipur | 108.08 | 93.36 |
9. | Ahmedabad | 96.57 | 92.32 |
10. | Patna | 107.38 | 94.04 |
घर बैठे चेंक करें पेट्रोल और डीजल के रेट
अगर आप घर बैठे पेट्रोल औऱ डीजल के रेट जानना चाहते हैं तो उसके लिए आपको गुड्स रिटर्न वेबसाइट और मोबाइल नंबर पर एक SMS के करना होगा जिसमें आपको अपने शहरे के रेट पता चल जाएंगे. इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज सैंड करना होगा.
ये भी पढ़ें: Gold Price Update- सोना पिछले 6 महीने के निचले स्तर पर,चांदी भी टूटी,यहां चेक करें ताजा भाव