Petrol Diesel Price Update: देश के कई हिस्सों में बदली पेट्रोल-डीजल की कीमतें, चेक करें आज के ताजा दाम
Petrol Diesel Price Update: आज कच्चे तेल की कीमतों में कोई बदलाव नही देखने को मिला है. इंटरनेशनल मार्केट में WTI क्रूड 80.70 डॉलर वहीं, ब्रेंट क्रूड 85.12 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है. इसी बीच तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नई कीमतें जारी कर दी है, जिसके चलते देश के कई हिस्सों में आज बदलाव देखा गया है. हालांकि महानगरों में कोई बदलाव नही देखा गया है, दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है। नोएडा में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर है तो गुरुग्राम में 97.18 रुपये और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
सरकारी तेल कंपनियों द्वारा जारी नई कीमतो के अनुसार, गुरूग्राम में पेट्रोल 20 पैसे और डीजल 21 पैसे, हरियाणा में पेट्रोल और डीजल 28 पैसे, मध्य प्रदेश में पेट्रोल 11 पैसे और डीजल 9 पैसे, उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल 14 पैसे और पश्चिम बंगाल में पेट्रोल 12 पैसे तथा डीजल 11 पैसे महंगा हुआ है. दूसरी ओर राजस्थान में पेट्रोल 1.03 रुपये और डीजल 93 पैसे सस्ता हो गया है. इसके अलावा गोवा, केरल, असम, पंजाब व ओडिशा में पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट आई है.
बढ़ सकती है पेट्रोल- डीजल की कीमतें
क्रूड उत्पादन करने वाले ओपेक प्लस देशों ने दिसंबर 2023 तक इसका उत्पादन हर रोज 16.57 लाख बैरल घटाने का फैसला किया है, जिससे भारत सहित दुनियाभर में महंगाई और बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है। इस कदम से दुनियाभर के साथ भारत में पेट्रोल- डीजल की कीमतें बढ़ सकती है।
ये हैं Petrol Diesel Price Update:
S.No. | City | Petrol price per Litre (In Rs.) | Diesel Price per Litre (In Rs.) |
1. | Delhi | 96.72 | 89.62 |
2. | Mumbai | 106.31 | 94.27 |
3. | Chennai | 102.63 | 94.24 |
4. | Kolkata | 106.03 | 92.76 |
5. | Lucknow | 96.47 | 89.76 |
6. | Hyderabad | 109.99 | 97.82 |
7. | Bengaluru | 101.94 | 87.89 |
8. | Jaipur | 108.08 | 93.36 |
9. | Ahmedabad | 96.57 | 92.32 |
10. | Patna | 107.38 | 94.04 |
घर बैठे चेक करें पेट्रोल और डीजल के रेट
अगर आप घर बैठे पेट्रोल औऱ डीजल के रेट जानना चाहते हैं तो उसके लिए आपको iocl की वेसाइट और मोबाइल नंबर पर एक SMS के करना होगा जिसमें आपको अपने शहरे के रेट पता चल जाएंगे। इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज सैंड करना होगा।
ये भी पढ़ें: Gold Price Update- सोना पिछले 6 महीने के निचले स्तर पर,चांदी भी टूटी,यहां चेक करें ताजा भाव