Petrol Diesel Update: ब्रेंट क्रूड का भाव 85 डॉलर के पार, जानें पेट्रोल-डीजल के दाम ने राहत दी या आफत ?
Petrol Diesel Price Update: तेल कंपनियों ने आज के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। आज कंपनियों ने तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। आखिरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव मई 2022 को हुआ था। उस दौरान केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल पर आठ रुपये और डीजल पर छह रुपये की एक्साइज ड्यूटी घटाई थी।
ब्रेंट क्रूड का भाव 85.60 डॉलर
ब्रेंट क्रूड का भाव 1 डॉलर से ज्यादा चढ़कर 85.60 डॉलर प्रति बैरल के भाव पहुंच गया है। डब्ल्यूटीआई का रेट भी ग्लोबल मार्केट में बढ़त के साथ 81.49 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। इसका असर पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों पर भी दिखा और नोएडा, गाजियाबाद के अलावा लखनऊ में भी तेल के खुदरा दाम बढ़ गए हैं। 12 अप्रैल को नोएडा में पेट्रोल 6 पैसे महंगा होकर 97.00 रुपये लीटर हो गया, जबकि डीजल 5 पैसे बढ़कर 90.16 रुपये लीटर बिक रहा है। गाजियाबाद में पेट्रोल 14 पैसे महंगा हुआ और 96.58 रुपये लीटर हो गया है, जबकि डीजल 13 पैसे चढ़कर 89.75 रुपये लीटर बिक रहा है यूपी की राजधानी लखनऊ में भी पेट्रोल 5 पैसे महंगा होकर 96.62 रुपये लीटर हो गया है, जबकि डीजल 5 पैसे चढ़कर 89.81 रुपये लीटर हो गया है। आज कोई बदलाव नहीं हुआ है।
12 अप्रैल को इन शहरों में हुई थी बढ़ोत्तरी दाम
- देहरादून- पेट्रोल 27 पैसे महंगा होकर 95.28 रुपये, डीजल 27 पैसे महंगा होकर 90.30 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम- पेट्रोल 10 पैसे महंगा होकर 96.76 रुपये, डीजल 10 पैसे महंगा होकर 89.64 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर- पेट्रोल 35 पैसे महंगा होकर 108.51 रुपये, डीजल 32 पैसे महंगा होकर 93.75 रुपये प्रति लीटर
- पटना- पेट्रोल 35 पैसे महंगा होकर 107.59 रुपये, डीजल 32 पैसे महंगा होकर 94.36 रुपये प्रति लीटर
- पुणे- पेट्रोल-30 पैसे महंगा होकर 106.14 रुपये, डीजल 30 रुपये महंगा होकर 92.66 रुपये प्रति लीटर
बढ़ सकती है पेट्रोल- डीजल की कीमतें
क्रूड उत्पादन करने वाले ओपेक प्लस देशों ने दिसंबर 2023 तक इसका उत्पादन हर रोज 16.57 लाख बैरल घटाने का फैसला किया है, जिससे भारत सहित दुनियाभर में महंगाई और बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है। इस कदम से दुनियाभर के साथ भारत में पेट्रोल- डीजल की कीमतें बढ़ सकती है।
ये हैं Petrol Diesel Price Update:
S.No. | City | Petrol price per Litre (In Rs.) | Diesel Price per Litre (In Rs.) |
1. | Delhi | 96.72 | 89.62 |
2. | Mumbai | 106.31 | 94.27 |
3. | Chennai | 102.63 | 94.24 |
4. | Kolkata | 106.03 | 92.76 |
5. | Lucknow | 96.62 | 89.81 |
6. | Hyderabad | 109.99 | 97.82 |
7. | Bengaluru | 101.94 | 87.89 |
8. | Jaipur | 108.51 | 93.75 |
9. | Ahmedabad | 96.57 | 92.32 |
10. | Patna | 107.59 | 94.36 |
घर बैठे चेक करें पेट्रोल और डीजल के रेट
अगर आप घर बैठे पेट्रोल औऱ डीजल के रेट जानना चाहते हैं तो उसके लिए आपको iocl की वेसाइट और मोबाइल नंबर पर एक SMS के करना होगा जिसमें आपको अपने शहरे के रेट पता चल जाएंगे। इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज सैंड करना होगा।
ये भी पढ़ें: Gold Price Update- सोना पिछले 6 महीने के निचले स्तर पर,चांदी भी टूटी,यहां चेक करें ताजा भाव