Petrol Diesel Price Update: तेल कंपनियों ने जारी की नई कीमतें, कहीं महंगा तो कहीं सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल
Petrol Diesel Price Update: ग्लोबल मार्केट में आजकल कच्चे तेल के भाव में लगातार बढ़ोतरी जारी है, जिसके चलते ब्रेंट क्रूड के भाव 85 डॉलर प्रति बैरल को भी पार कर चुके हैं. बात दें कि कच्चे तेल का उत्पादन करने वाले देशों ने इसका उत्पादन घटाने का निर्णय लिया है जिसके चलते क्रूड ऑयल की कीमतौं के और बढ़ने के आसार हैं. इसी बीच भारत में सरकारी तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं, जिसके चलते देश के कई शहरों में कीमतों में बदलाव देखा गया है.जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में आज भी तेल कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है.
पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी
सरकारी तेल कंपनियों (IOCL) के अनुसार, गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में पेट्रोल 15 पैसे चढ़कर 96.92 रुपये तो डीजल 14 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 90.08 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. वहीं यूपी की राजधानी लखनऊ में भी आज पेट्रोल और डीजल में 11 पैसे की बढ़ोतरी देखी गई. महाराष्ट्र में पेट्रोल 96.68 और डीजल 89.67 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है. इसके अलावा गाजियाबाद में आज पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव देखा गया है, वहां पेट्रोल 32 पैसे कि गिरावट के साथ 96.26 ओर डीजल 30 पैसे की बढ़ेोतरी के साथ 89.45 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
ये हैं Petrol Diesel Price Update:
S.No. | City | Petrol price per Litre (In Rs.) | Diesel Price per Litre (In Rs.) |
1. | Delhi | 96.72 | 89.62 |
2. | Mumbai | 106.31 | 94.27 |
3. | Chennai | 102.63 | 94.24 |
4. | Kolkata | 106.03 | 92.76 |
5. | Lucknow | 96.47 | 89.76 |
6. | Hyderabad | 109.99 | 97.82 |
7. | Bengaluru | 101.94 | 87.89 |
8. | Jaipur | 108.08 | 93.36 |
9. | Ahmedabad | 96.57 | 92.32 |
10. | Patna | 107.38 | 94.04 |
भारत में बढ़ सकती है पेट्रोल- डीजल की कीमतें
गौरतलब हो कि सऊदी अरब-रूस सहित क्रूड उत्पादन करने वाले ओपेक प्लस देशों ने दिसंबर 2023 तक इसका उत्पादन हर रोज 16.57 लाख बैरल घटाने का फैसला किया है, जिससे भारत सहित दुनियाभर में महंगाई और बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है। लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच तेल निर्यातक देशों के इस कदम से दुनियाभर के साथ भारत में पेट्रोल- डीजल की कीमतें बढ़ सकती है।
घर बैठे चेक करें पेट्रोल और डीजल के रेट
अगर आप घर बैठे पेट्रोल औऱ डीजल के रेट जानना चाहते हैं तो उसके लिए आपको गुड्स रिटर्न वेबसाइट और मोबाइल नंबर पर एक SMS के करना होगा जिसमें आपको अपने शहरे के रेट पता चल जाएंगे। इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज सैंड करना होगा।
ये भी पढ़ें: Gold Price Update- सोना पिछले 6 महीने के निचले स्तर पर,चांदी भी टूटी,यहां चेक करें ताजा भाव