Petrol Diesel Price Update: कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती से पड़ेगा असर, जारी हुए पेट्रेल-डीजल के रेट, जानें राहत मिली या आफत ?
Petrol Diesel Price Update:ओपेक देशों ने तेल उत्पादन में जो कटौती की है उसके बाद एशियन कंट्रीज में तेल के दाम बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं। कई देशों में जल्द ही पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ सकते हैं। पेट्रोलियम निर्यातक देशों के इस संगठन ने 2017 में आपूर्ति को नियंत्रित करना शुरू किया था, तब से कई बार कच्चे तेल का उत्पादन घटाया जा चुका है। रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमते जारी होती है। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत क्या है इस आधार पर रोज कीमतों में बदलाव होता है। जानिए आज के रेट
किन शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम
नोएडा में पेट्रोल 27 पैसे और डीजल 26 पैसे प्रति लीटर बढ़ कर 96.65 रुपये और 89.82 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
गुरुग्राम में पेट्रोल 41 पैसे और डीजल 40 पैसे प्रति लीटर सस्ता होकर 96.77 रुपये और 89.65 रुपये लीटर बिक रहा है।
राजस्थान के जयपुर में पेट्रोल 6 पैसे और डीजल 5 पैसे महंगा होकर 108.62 रुपये और 93.85 रुपये लीटर बिक रहा है।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 5 पैसे बढ़कर 108.65 रुपये तो डीजल 93.93 रुपये प्रति लीटर है। इंदौर में पेट्रोल 10 पैसे बढ़कर 108.95 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 94.21 रुपये लीटर बिक रहा है।
महानगरों में नहीं हुआ कोई बदलाव
- दिल्ली- पेट्रोल 96.72, डीजल 89.62 रुपये लीटर
- मुंबई- पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये लीटर
- चेन्नई- पेट्रोल 102.63 रुपये, डीजल 94.24 रुपये लीटर
- कोलकाता- पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये लीटर
ये हैं Petrol Diesel Price Update:
S.No. | City | Petrol price per Litre (In Rs.) | Diesel Price per Litre (In Rs.) |
1. | Delhi | 96.72 | 89.62 |
2. | Mumbai | 106.31 | 94.27 |
3. | Chennai | 102.63 | 94.24 |
4. | Kolkata | 106.03 | 92.76 |
5. | Lucknow | 96.47 | 89.76 |
6. | Hyderabad | 109.99 | 97.82 |
7. | Bengaluru | 101.94 | 87.89 |
8. | Jaipur | 108.08 | 93.36 |
9. | Ahmedabad | 96.57 | 92.32 |
10. | Patna | 107.38 | 94.04 |
बढ़ सकती है पेट्रोल- डीजल की कीमतें
क्रूड उत्पादन करने वाले ओपेक प्लस देशों ने दिसंबर 2023 तक इसका उत्पादन हर रोज 16.57 लाख बैरल घटाने का फैसला किया है, जिससे भारत सहित दुनियाभर में महंगाई और बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है। इस कदम से दुनियाभर के साथ भारत में पेट्रोल- डीजल की कीमतें बढ़ सकती है।
घर बैठे चेक करें पेट्रोल और डीजल के रेट
अगर आप घर बैठे पेट्रोल औऱ डीजल के रेट जानना चाहते हैं तो उसके लिए आपको गुड्स रिटर्न वेबसाइट और मोबाइल नंबर पर एक SMS के करना होगा जिसमें आपको अपने शहरे के रेट पता चल जाएंगे। इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज सैंड करना होगा।
ये भी पढ़ें: Gold Price Update- सोना पिछले 6 महीने के निचले स्तर पर,चांदी भी टूटी,यहां चेक करें ताजा भाव