Petrol Diesel Price Update: तेल कंपनियों ने जारी की नई कीमतें, जानें आपके शहर में कितने बदले पेट्रोल-डीजल के दाम
Petrol Diesel Price Update: लगातार चल रहे उतार-चढ़ाव के बीच ग्लोबल मार्केट में आज कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी गई है. बता दें कि आज WTI क्रूड 0.27 फीसदी टूटकर 73.51 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रूड 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ 77.24 डॉलर पर बिक रहा है. इस बीच आज सुबह सरकारी तेल कंपनियों (IOCL) की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में बदलाव देखा गया है. बता दें कि देश में कई जगह आज ईंधन के दाम में बढ़ोतरी हुई तो कई जगह नरमी भी आई.
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, आज उत्तर प्रदेश में पेट्रोल 28 पैसे और डीजल 27 पैसे सस्ता बिक रहा है. पश्चिम बंगाल में पेट्रोल 46 और डीजल 43 पैसे नीचे आ गया है. बिहार में भी पेट्रोल की कीमत में 49 पैसे की गिरावट है. महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और छत्तीसगढ़ में भी पेट्रोल-डीजल की कीमत गिरी है. वहीं, हिमाचल में पेट्रोल 68 पैसे और डीजल 60 पैसे महंगा हो गया है. इसके अलावा झारखंड और कर्नाटक में भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में उछाल है.
यहां मिल रहा सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com के मुताबिक, पोर्ट ब्लेयर में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल बिक रहा है. जहां पेट्रोल की कीमत 84.10 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 79.74 रुपये प्रति लीटर है.
ये हैं Aaj Ka Petrol Diesel Ka Bhav
S.No. | City | Petrol price per Litre (In Rs.) | Diesel Price per Litre (In Rs.) |
1. | Delhi | 96.72 | 89.62 |
2. | Mumbai | 105.96 | 94.27 |
3. | Chennai | 102.63 | 94.24 |
4. | Kolkata | 106.03 | 92.76 |
5. | Lucknow | 96.57 | 89.65 |
6. | Hyderabad | 109.99 | 97.82 |
7. | Bengaluru | 101.94 | 87.89 |
8. | Jaipur | 108.61 | 93.84 |
9. | Ahmedabad | 96.57 | 92.32 |
10. | Patna | 107.76 | 94.52 |
यहां मिल रहा सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल
राजस्थान के गंगानगर और हनुमानगढ़ जिले में सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel Price) बिक रहा है. गंगानगर में पेट्रोल 113.48 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 98.24 रुपये प्रति लीटर है. वहीं हनुमानगढ़ जिले में पेट्रोल 112.54 रुपये प्रति लीटर पहुंच और डीजल 97.39 रुपये लीटर के भाव बिक रहा है.
SMS से चेक करें ताजा रेट (Petrol Diesel Price Update)
अगर आप घर बैठे पेट्रोल औऱ डीजल के रेट जानना चाहते हैं तो उसके लिए आपको iocl की वेसाइट और मोबाइल नंबर पर एक SMS के करना होगा जिसमें आपको अपने शहरे के रेट पता चल जाएंगे। इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज सैंड करना होगा।
ये भी पढ़ें: Gold Price Update- सोना पिछले 6 महीने के निचले स्तर पर,चांदी भी टूटी,यहां चेक करें ताजा भाव