Petrol Diesel Price Update: भारत में सरकारी तेल कंपनियों ने मई से अभी तक पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रखी हैं. आज यानी 4 जनवरी को भी तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कच्चे तेल की बात करें तो पिछले 24 घंटे के दौरान इसकी कीमतों में बड़ी गिरावट आई है. ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 3 डॉलर गिरकर 82.43 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. वहीं, डब्ल्यूटीआई का भाव ढाई डॉलर टूटकर 77.22 डॉलर प्रति बैरल हो गया है. जिसके चलते आज कई शहरों में तेल सस्ता हो गया है. हालांकि, दिल्ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में आज भी पेट्रोल-डीजल के रेट नहीं बदले हैं.
इन शहरों में बदल गए रेट
गुरुग्राम में पेट्रोल 96.89 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
ज़रूर पढ़े : व्यपार और प्यार में कैसा है आपका वास्तु, डेली अपडेट्स !
यहां मिल रहा सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com के मुताबिक, पोर्ट ब्लेयर में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल बिक रहा है. जहां पेट्रोल की कीमत 84.10 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 79.74 रुपये प्रति लीटर है.
ये हैं Petrol Diesel Price Update
S.No. | City | Petrol price per Litre (In Rs.) | Diesel Price per Litre (In Rs.) |
1. | Delhi | 96.72 | 89.62 |
2. | Mumbai | 106.31 | 94.27 |
3. | Chennai | 102.73 | 94.33 |
4. | Kolkata | 106.03 | 92.76 |
5. | Lucknow | 96.47 | 89.76 |
6. | Hyderabad | 109.66 | 97.82 |
7. | Bengaluru | 101.94 | 87.89 |
8. | Jaipur | 108.48 | 93.72 |
9. | Ahmedabad | 96.57 | 92.32 |
10. | Patna | 107.24 | 94.04 |
सुबह 6 बजे अपडेट होते है पैट्रोल-डीजल के दाम
हर दिन रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के दाम अपडेट होते हैं. देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Price Today) की कीमतों में अगर बदलाव होता है तो उसे 6 बजे अपडेट करती हैं. बता दें कि पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल आम पब्लिक को इतना महंगा पड़ता है.
घर बैठे चेंक करें Petrol Diesel Price Update
अगर आप घर बैठे पेट्रोल औऱ डीजल के रेट जानना चाहते हैं तो उसके लिए आपको गुड्स रिटर्न वेबसाइट और मोबाइल नंबर पर एक SMS के करना होगा जिसमें आपको अपने शहरे के रेट पता चल जाएंगे. इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज सैंड करना होगा.
इसे भी पढ़ें: Mutual Fund Scheme: 10 हजार का मंथली निवेश करें और 3 साल में पाएं 11 लाख रुपये! जानें क्या है योजना
मिस न करें : ज़िन्दगी जीने और स्वस्थ रहने के सटीक उपाय
Don’t Miss : यहाँ है क्रिकेट का अड्डा, पाएं खेल सम्बन्धी लेटेस्ट अपडेट