Petrol Diesel Price Update: पेट्रोल और डीजल इस समय आसमान पर है ऐसे में प्रदूषण भी काफी तेजी से बढ़ रहा है. गाड़ियों से निकल रहे धुंए काफी प्रदूषण फैला रहे हैं. पेट्रोल के कीमत की बात करें तो आज पेट्रोल की कीमत 96.72 रूपए प्रति लीटर चल रही है. डीजल का दाम 89.62 रूपए है.
कानपुर में एयर क्वालिटी इंडेक्स की बात करें तो 220 दिखा रहा है जो कि गुणवत्ता की नजर से काफी खराब है. वही बात करें दिल्ली की तो वहां 280 AQI दिखा रहा है जो काफी ज्यादा है. पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने के बाद भी प्रदूषण में कोई कमी देखने को नहीं मिल रही है. लोग रोजाना की तरह ही अपनी गाड़ियों से चल रहे हैं. पब्लिक ट्रांसपोर्ट का कम इस्तेमाल कर रहे हैं.
Petrol Rate in Delhi
दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल की कीमत (Diesel Rate in Delhi) 89.62 रुपये प्रति लीटर है.
Petrol Rate in Mumbai
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत (Diesel Rate in Mumbai) 94.27 रुपये प्रति लीटर है. यहां यह उल्लेखनीय है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें वैट के आधार पर अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हैं.
ये हैं Petrol Diesel Price Update
S.No. | City | Petrol price per Litre (In Rs.) | Diesel Price per Litre (In Rs.) |
1. | Delhi | 96.72 | 89.62 |
2. | Mumbai | 106.31 | 94.27 |
3. | Chennai | 102.73 | 94.33 |
4. | Kolkata | 106.03 | 92.76 |
5. | Lucknow | 96.47 | 89.76 |
6. | Hyderabad | 109.66 | 97.82 |
7. | Bengaluru | 101.94 | 87.89 |
8. | Jaipur | 108.67 | 93.48 |
9. | Ahmedabad | 96.57 | 92.32 |
10. | Patna | 107.24 | 94.04 |
क्यों नहीं घट रहे पेट्रोल-डीजल के दाम?
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने कुछ दिन पहले ही जानकारी दी थी कि तेल कंपनियां अपने पिछले नुकसान की भरपाई करने के लिए अभी पेट्रोल-डीजल के भाव में कटौती नहीं कर रही हैं. ऐसे में कच्चे तेल के दाम में गिरावट आने के बाद भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें फिलहाल स्थिर हैं. बता दें कि अप्रैल में रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध के दौरान कच्चा तेल रिकॉर्ड ऊंचाई पर था जिसकी वजह से राष्ट्रीय तेल कंपनियों को काफी नुकसान हुआ था.
घर बैठे चेंक करें Petrol Diesel Price Update
अगर आप घर बैठे पेट्रोल औऱ डीजल के रेट जानना चाहते हैं तो उसके लिए आपको गुड्स रिटर्न वेबसाइट और मोबाइल नंबर पर एक SMS के करना होगा जिसमें आपको अपने शहरे के रेट पता चल जाएंगे. इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज सैंड करना होगा.
ये भी पढ़ें: Gold Price Update: सोना हुआ कमजोर लेकिन चांदी के भाव में 2000 रूपए की तेजी, जानें सर्राफा बाजार का हाल